HomeMarqueeआप काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी के उपस्थिति में लगी तिरंगा...

आप काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी के उपस्थिति में लगी तिरंगा शाखा: सर्वेश यादव

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज  : आम आदमी पार्टी काशी प्रांत के अध्यक्ष पवन तिवारी के उपस्थिति एवं महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव के नेतृत्व में आप प्रयागराज के कार्यकर्ताओं ने गंगा नदी के राम घाट पर लगाई तिरंगा शाखा, तिरंगा शाखा के पश्चात की गई गंगा नदी की सफाई।
काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी ने महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया कि जिस प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी ने आजाद हिन्द फौज मनाई थी अंग्रेजों से लड़ने के लिए उसी प्रकार सांसद उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने तिरंगा शाखा के माध्यम से फौज तैयार कर रहे हैं जिसमें सभी देशभक्त एक साथ मिलकर तिरंगे के नीचे काम कर सकें आम जनमानस की मदद कर सकें जरूरतमंद लोगों को रक्तदान कर सकें नदी और पार्कों की सफाई कर सकें और तानाशाह सरकारों से लड़ सकें इसलिए यह तिरंगा शाखा बनाई गई है आम जनमानस के अधिकारों के लिए।
महानगर अध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया तिरंगा शाखा के माध्यम से आज हम लोगों ने गंगा नदी की सफाई की अपने कार्यकर्ताओं के साथ और इस तिरंगा शाखा के माध्यम से संकल्प लिया देश के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के नीचे रहने वाले सभी नागरिकों को अच्छी शिक्षा मिल सके बेहतर इलाज नौजवानों को रोजगार बुजुर्गों को सुविधाएं बिजली, पानी, सड़क, नाली इत्यादि की जरूरतें पूरी हो सके भारत मां का एक-एक बच्चा खुश रहे सही देशभक्ति यही है इसीलिए हम सब एक साथ तिरंगे के नीचे तिरंगा शाखा के माध्यम से यह सारे काम करने के प्रयास कर रहे हैं आम जनमानस से हमारी अपील है कि स्वच्छ सरोवर गंगा अभियान आप सभी हिस्सा लें।
तिरंगा शाखा में वरिष्ठ नेता संजीव मिश्रा,महानगर महासचिव निखिल भारतीय, महिला अध्यक्ष पल्लवी मालवीय, जिला महिला अध्यक्ष पूनम सिंह, यूथ महानगर अध्यक्ष विकास तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रेश चंद्रा, अवध प्रांत प्रभारी विकास सिंह पटेल, स्वाति चौरसिया, उपाध्यक्ष कमल किशोर मिश्रा, दीपक गांगुली,उर्मिला सिंह, पूजा, मित्रा कैथवास, उपाध्यक्ष रण बहादुर सिंह पटेल, सचिव सत्येंद्र चौधरी आकाश सिंह, रेखा प्रजापति, गौरव सोनी, अमन सरोज, मनंद मिश्रा, आयुष तिवारी, प्रमोद मिश्रा, उदय प्रताप , अरुण कुशवाहा, सलमान, विकास अग्रहरी, रितेश सिंह, आदि साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular