Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeडाला गोलीकांड के 31वीं बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

डाला गोलीकांड के 31वीं बरसी पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

 

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो। राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री व सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल में डाला गोलीकांड में मारे गए अमर शहीदों की 31 वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर सांकेतिक चक्का जाम कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान डाला तेरा यह बलिदान, याद करेगा हिंदुस्तान के गगनभेदी नारे से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यहां पर आज ही के दिन पुलिस की बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज व गोली से एक छात्र समेत नौ लोग शहीद हो गए थे इन सभी शहीदों ने हजारों लोगों के साथ उत्तर प्रदेश सीमेंट निगम की डाला,चुनार, चुर्क, सीमेंट फैक्ट्री को प्राइवेट सेक्टर में तत्कालीन सीएम मुलायम सिंह यादव द्वारा बेचे जाने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान मुलायम के इशारे पर तत्कालीन डीएम ने सुरक्षा जवानों से    आंदोलनकारियों पर लाठीचार्ज समेत ताबड़तोड़ पुलिस से गोली चलवा दिया था। यह घटना डाला की धरती पर 31 वर्ष पूर्व घटी थी गोली कांड की घटना प्रदेश ही नहीं केंद्र सरकार को हिला कर रख दी थी इस गोलीकांड की याद आते ही डाला के हजारों नगर वासियों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं देश भर में अपने हक के लिए संघर्षरत वीरगति को प्राप्त हुए कर्मचारियों के इतिहास में डाला सीमेंट कर्मचारियों के अमर शहीदों का नाम आज भी बड़ी श्रद्धा व गौरव से लिया जाता है उन्हीं की याद में प्रत्येक वर्ष 2 जून को शहीदों की पुण्यतिथि नगर वासियों द्वारा मनाई जाती है इस गोलीकांड में एक छात्र एवं आठ कर्मचारी शहीद हो गए थे। गोलीकांड के समयानुसार तीन बजकर बीस मिनट पर राजमार्ग पर वाहनों को रोककर सांकेतिक जाम किया गया इसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वही संचालन वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र नीरव ने किया।
बताते चले कि डाला गोलीकांड में निगम के कर्मचारी रामप्यारे कुशवाहा ,शैलेंद्र कुमार राय, सुरेंद्र दुबे, बालगोविंद, रामधारी ,रामनरेश राम ,नंद कुमार गुप्ता ,दीनानाथ एवं छात्र राकेश उर्फ जयप्रकाश त्रिपाठी शहीद हो गए थे इसके अलावा सैकड़ों लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।
वही इस स्थान पर शहीदों की याद में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहीद हुए छात्र राकेश तिवारी के परिजनों द्वारा सुबह से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा प्रारंभ कराया गया जिसमें सुबह से दुर्गा सप्तशती पाठ’ हरि कीर्तन व सुंदर कांड पाठ किया गया। इस दौरान ओमप्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सुबह से ही समाजसेवी मुकेश जैन,रिशु जैसवाल,संदीप सिंह पटेल, विजय, कमलेश,गायत्री तिवारी, अभिषेक शर्मा,मन्नू के नेतृत्व में राहगीरों समेत यात्रियों को ठंडा शरबत पिलाया गया। मौके पर राज्य मंत्री संजीव गौड़,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे , पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूर्व जिला संयोजक मनीष अग्रहरी, दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद,अल्ट्राटेक के मुखिया राहुल सहगल, ओबरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रानमती देवी, राजेश द्विवेदी,अंजनी पटेल,नागेशमणि पाठक,शिवकुमार, सदन साहू, अहमद, रविंद्रदेव पांडे, देवनाथ ,सजावल पाठक , बबलू सिंह,ओमप्रकाश तिवारी, कौशल राय, रामाशीष तिवारी, मनीष तिवारी, सोनू, पावन शर्मा, महेश सोनी,पंकज दुबे, समेत शहीद परिवार से ओमप्रकाश तिवारी, सपना , विजय, कलावती देवी, सुखमानी देवी, जितना देवी, बैजन्ती देवी, प्रभावती , आदि लोग मौजूद रहे।
वही सुरक्षा व्यवस्था में चोपन इंस्पेक्टर के के सिंह,कृष्णावतार सिंह पुलिस फोर्स के साथ डटे रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular