Tuesday, May 13, 2025
spot_img
HomeMarqueeभाकियू संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैत को किया नमन

भाकियू संस्थापक महेन्द्र सिंह टिकैत को किया नमन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक स्वर्गीय बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की 88वी जयंती पर उन्हें याद किया गया और उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शो व सिद्धातों पर चलने का आह्वान किया गया।
आज भाकियू टिकैत से जुडे किसान खनन कार्यालय परिसर मंे एकत्रित हुए और बाबा टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शो व सिद्धतों को अपनाने पर बल दिया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार ने कहा कि बाबा टिकैत ने सदैव ही किसानों के हितों की लडाई लड उन्हे उनके अधिकार दिलाने का काम किया। आज उनके इस कार्य को राकेश टिकैत आगे बढाने का काम कर रहे है। इस अवसर पर चौधरी अशोक कुमार, अरूण राणा समेत आदि लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त कर बाबा टिकैत को नमन किया।
सड़क दूधली स्थित किसान नेता आरिफ मलिक के आवास पर बाबा महेंद्र सिंह की टिकैत की जयंती किसान जागृति दिवस के रूप मे मनाई गई और सभी से उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया गया। किसान नेता आरिफ मलिक ने कहा कि चौ.महेंद्र सिंह टिकैत एक ऐसी शख्सियत थे, जिनका दिल हमेशा किसानों के लिए धड़कता था। करमूखेड़ी बिजली घर पर धरने ने बाबा को महानायक के रूप में प्रतिष्ठित किया। इसके बाद इस महानायक ने अपनी पूरी जिंदगी किसानों के दुख दर्द को समर्पित कर दी। किसान उत्पीड़न पर वे हमेशा सरकार और प्रशासन के सामने दीवार बनकर खड़े रहे। इतना ही नहीं वे किसानों को अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीखा गए। इस दौरान असमान मलिक, जावेद मलिक, अंकित सैनी, मुस्तकीम भूरा, नजाकत मलिक, महेन्द्र अरोड़ा, नौशाद मलिक, सोकीन मलिक, गफ्फार खान, संदीप धीमान, संजय करसानिया, प्रवीण सिंह, नवाब, राजवीर गुर्जर, फैसल मलिक, प्रमोद गोसाई, इरफान, जयदीप शर्मा, सावेज, चौधरी मित्तर शर्मा, हरपाल सिंह, महेश, नितिन शर्मा, अहमद अली, श्रीपाल सिंह, अमर सिंह, अभिषेक, रामकुमार आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular