Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeबालासोर रेल हादसे के मृतकों के लिए आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

बालासोर रेल हादसे के मृतकों के लिए आयोजित की गई श्रद्धांजलि सभा

अवधनामा संवाददाता

सुल्तानपुर। जिले के स्थानीय जिला पंचायत परिसर में स्थित शहीद उद्यान में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के तत्वाधान में शोक सभा का आयोजन किया गया।
संघ के मार्गदर्शक निज़ाम खान ने बताया कि उड़ीसा प्रदेश के बालासोर में गत 2 जून शुक्रवार शाम को हुए भीषण ट्रेन हादसे में सैकड़ो यात्रियों की आकस्मिक मृत्यु हो गई।हजारों घायलावस्था में अस्पतालों में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे है।इस हृदविदारक घटना से पूरा देश सिहर उठा।देश के नागरिकों में शोक व्याप्त है। राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के द्वारा सोमवार को प्रातः 7 बजे देश के मृतक नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर शोक संवेदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जीवन और मृत्यु से संघर्ष कर रहे घायलो के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की गई। ट्रेन हादसे के ब्रजपात में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिजनों को ईश्वर असीम कष्ट सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे। इस मौके पर राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान,विनोद यादव,राजेश मिश्रा,सिकन्दर वर्मा,सुहेल सिद्दीकी, जितेंद्र राठौर,चंद्र प्रकाश,अजीत,अरुण गौड़,अरुण शुक्ला, सर्वेश सिंह,मुहम्मद सईद,आशुतोष पाण्डेय, मुजस्सम अली,मुहम्मद मुज्तबा अंसारी,विजय धर पाठक,विनय पाण्डेय, नफीसा खान,टेबल टेनिस कोच शमां बानो, नोमान खान, कशिश फातिमा, रिया फातिमा, मोहम्मद अली,सैफ अली, बुशरा सत्तार,वैष्णवी, तनवीर अख्तर, मोहम्मद रियान,माहिरा फातिमा, आसना,आफिया ,राजकुमार यादव,संतोष चौरसिया,राकेश कुमार शुक्ल,रमाकांत राय,रमेश कुमार शर्मा, इत्यादि मौके पर उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular