Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurवृक्ष हमारे पर्यावरण के साथ-साथ इकोसिस्टम को भी समृद्ध बनाते हैं :...

वृक्ष हमारे पर्यावरण के साथ-साथ इकोसिस्टम को भी समृद्ध बनाते हैं : डीएम

अवधनामा संवाददाता

जिलाधिकारी ने जाखलौन के इन्द्रबाग में मुसम्मी पौधे का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ललितपुर। प्राचीन काल से ही बाग बगीचों को समृद्धि का प्रतीक माना जाता था आज अधिक मात्रा में वृक्षों के कटाव से न केवल पर्यावरण असन्तुलन पैदा हुआ है बल्कि जीव जन्तुओं के अस्तित्व पर संकट के बादल मडरा रहे है। आज हम अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रहे है। फलदार वृक्ष न केवल समाज की समृद्धि का आधार है बल्कि समृद्ध पर्यावरण व प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान को भी कम करने में सहायक सिद्ध होते है।
जनपद के वृक्षारोपण अभियान को गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी द्वारा विकास खण्ड- बिरधा के ग्राम जाखलौन के स्टेशन रोड स्थित इन्द्रबाग में मुसम्मी पौधे का रोपण कर वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। प्रक्षेत्र पर उपस्थित श्री शिशुपाल प्रजापति द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 2.5 एकड़ क्षेत्रफल में नीेबू, अमरूद, आंवला एवं मौसम्मी के 278 पौधों का रोपण किया जा रहा है। यह प्रक्षेत्र लगभग 45 एकड़ में फैला है जिसमें कलमी आंवला, अमरूद, नींबू एवं मौसम्मी के लगभग 800 पेड़ है जिनसे लगभग 4-5 लाख रू. की आमदनी प्राप्त होती है। जिलाधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि एक वृक्ष एक साल में लगभग 1 लाख वर्ग मीटर दूषित हवा को साफ करता है। यह हमारे पर्यावरण के साथ-साथ इकोसिस्टम को भी समृद्ध बनाता है पक्षियों के लिए आश्रय स्थल के रूप में कार्य करता है तथा सतह की उपजाऊ मिट्टी को बहने से रोकता है व वर्षा जल के संचयन में भी मदद करता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान जाखलौन भगवानदास बुन्देला, वरिष्ठ समाजसेवी राधाकान्त गोस्वामी, धर्मेन्द्र सिंह, प्रमेंन्द्र सिंह बुन्देला, आत्माराम उपाध्याय, रमजानी खान, राहुल यादव एवं दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular