Monday, May 13, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसमृद्धि परियोजना के अंतर्गत किसानों का प्रशिक्षण सम्पन्न 

समृद्धि परियोजना के अंतर्गत किसानों का प्रशिक्षण सम्पन्न 

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। ला काक्सीय फाउंडेशन के सहयोग से एक्शन एड लखनऊ द्वारा संचालित समृद्धि परियोजना के अंतर्गत जनपद ललितपुर में आजिविका संवर्द्धन हेतु दिनांक 8 अगस्त 2023 से 16 अगस्त 2023 तक कृषि विज्ञान केन्द्र ललितपुर में 250 महिला उद्यमियों को बीज उत्पादन, मचान विधि से सब्जी की खेती , पोषण वाटिका, जैविक खाद एवं कीटनाशक निर्माण, बकरी पालन मुर्गी पालन और प्रबंधन एवम बाजार से जुड़ाव का प्रशिक्षण दिया गया।

जिसमें समृद्धि परियोजना के बुंदेलखंड प्रभारी श्री राजेंद्र निगम के द्वारा महिला उद्यमियों को प्रबंधन एवम बाजार से जुड़ाव, परियोजना के कार्य, मचान विधि से सब्जी की खेती और आजिविका संवर्द्धन के विषय में जानकारी दी गई। इसके साथ कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विशेषक द्वारा महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें डॉक्टर दिनेश तिवारी जी के द्वारा जैविक खाद और जैविक कीटनाशक निर्माण की जानकारी दी गई। डॉक्टर श्री मति सरिता द्वारा महिला पोषण आहार और पोषण वाटिका से सम्बंधित जानकारी दी गई एवम डॉक्टर अनुज कुमार गौतम के द्वारा बकरी पालन और मुर्गी पालन के सभी बिंदुओं की जानकारी दी गई। इस कार्य में कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ डॉक्टर श्री मुकेश चन्द्रा का विशेष सहयोग रहा एवम महिला उद्यमियों का उत्साह वर्धन किया। इस प्रशिक्षण में समृद्धि परियोजना के साथी विनय श्रीवास्तव, रोशनी चांद, रवि झा नंदलाल राजपूत एवं शिव सिंह का सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular