Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMiscellaneousकार्यकर्ताओ का आत्मबल मजबूत करना प्रशिक्षण का उद्देश्य : अचिन मेहरोत्रा

कार्यकर्ताओ का आत्मबल मजबूत करना प्रशिक्षण का उद्देश्य : अचिन मेहरोत्रा

सीतापुर   भारतीय जनता पार्टी नगर 2 द्वारा मंडल प्रशिक्षण अभियान के तहत नगर के स्थनीय तिवारी चैराहा स्थित विश्वम्भर कॉलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारभ केंद्रीय प्रशिक्षण मंत्री त्रयम्बक तिवारी व जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनं दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। ततपश्चात नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह सभी अतिथीयो को बुके देकर स्वागत किया। संचालन नगर महामंत्री अनीत मिश्रा ने किया ।
प्रशिक्षण सत्रों में आयोजित किया गया। प्रथम सत्र में प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित केंद्रीय प्रशिक्षण मंत्री त्रयम्बक तिवारी ने  भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के वक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे। उनके आदर्श व व्यक्तिगत प्रत्येक  के लिए प्रेरणादायक  है। जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कार्यकर्ता देवतुल्य है उनका आत्म आत्मबल मजबूत करना आत्म निर्भरता लाना व व्यक्तित्व को निखारने के लिए पार्टी प्रशिक्षण अभियान चला रहा है। दूसरे सत्र के दौरान पूनम मिश्रा  ने कहा बीजेपी की नीतिओ और कार्यो के कारण भारत में ही नहीं विदेशो में भी पार्टी का आत्म सम्मान बढ़ा है। पार्टी ने आत्म निर्भर भारत का निर्माण किया है। बीते चार साल में मोदी के मिशन ने कई अहम मुकाम हासिल किए। स्वच्छ भारत मिशन, सबको आवास और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में तेजी से काम हुआ है। खुले में शौच से मुक्ति मिशन भी काम और जागरुकता दोनों स्तर पर काफी सफल रहा है। तीसरे सत्र के दौरान बीजेपी नेता भानू प्रताप सिंह ने कहा मोदी सरकार ने एक ऐसा रचनात्मक और सहयोगात्मक मंच प्रदान किया है जो राष्ट्रव्यापी आंदोलन की सफलता सुनिश्चित करता है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को उनके दैनिक कार्यों में से कुछ घंटे निकालकर भारत में स्वच्छता संबंधी कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान नैमिष रत्न तिवारी, आकाश राय, विनोद त्रिपाठी, जया सिंह, राकेश गुप्ता, विजय कुमार शुक्ला, राम कुमार कटियार, मनीष पांडेय, प्रियंका वर्मा, शशिकांति तिवारी, राम बाबू श्रीवास्तव, रमेश त्रिवेदी, बीना मिश्रा, शिवा गोस्वामी, संदीप अवस्थी, अनुराग दीक्षित, पंकज अवस्थी, राजन गुप्ता, पंकज मिश्रा, तेजपाल सिंह, कृष्णा शर्मा, गुड्डू शुक्ल, संतोष गुप्ता, कृष्णा मिश्रा, अनिल निषाद, छाया गुप्ता, पंकज यादव, कल्लू शाह, राम मोहन गुप्ता,संगीता राजवंशी, राम प्रसाद अवस्थी, श्याम किशोर निषाद, रविंद्र मिश्रा, रवि मिश्रा, सीमा बाजपाई, आशुतोष दीक्षित, ऋषभ त्रिवेदी, अवदेश कुमार, सत्यम त्रिवेदी, राकेश प्रताप सिंह, श्याम लाल कनोजिया, रियाज अहमद पठान, भगवन दींन भारती,  वासवानी, अमित गुप्ता, अशोक राठौर, अविरल अवस्थी, अमन मिश्रा,अभिशेख त्रिपाठी, हरिओम वर्मा, अनिल बाजपेयी, राम कृष्ण पांडेय, ममता डोडेजा, विपिन शुक्ल, लालता शाह, मयंक राठौर, शशि सिंह, कृष्ण प्रकाश बाजपाई, आदि उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular