Tuesday, February 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshKanpurव्यापारियों ने वंदना बाजपई को जितवाने का संकल्प लिया

व्यापारियों ने वंदना बाजपई को जितवाने का संकल्प लिया

अवधनामा संवाददाता

कानपुर। आज बर्रा 8 में कानपुर दक्षिण व्यापार मंडल के तत्वाधान में कानपुर से सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपई का क्षेत्रीय व्यापारियों और नागरिकों ने व्यापारी नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे अभिमन्यु गुप्ता और दक्षिण व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी के नेतृत्व में स्वागत किया।मौजूद क्षेत्रीय व्यापारियों और नागरिकों ने क्षेत्र में सफाई,आवारा जानवरों,लाइटिंग,हाउस टैक्स और कमर्शियल टैक्स में बेतहाशा वृद्धि की शिकायत की।व्यापारियों ने वंदना बाजपई को जितवाने का संकल्प लिया।वंदना बाजपई ने व्यापारियों की हर समस्या के निदान का आश्वासन दिया।
इस पर वंदना बाजपई ने आश्वासन दिया की हाउस टैक्स और व्यावस्यिक टैक्स पहले की ही तरह कम की जाएंगी और नगर निगम द्वारा किसी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं होगा।वरिष्ठ व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने कहा की व्यापारी,अभिभावक और नौकरीपेशा हर वर्ग आज वंदना बाजपई को महापौर देखना चाहता है।दक्षिण व्यापार मण्डल के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी व अर्चिता तिवारी ने वंदना बाजपई को पगड़ी और मोतियों की माला पहनाई।साथ ही परशुराम जी का चित्र भी भेंट किया।
उत्तर प्रदेश प्रांतीय व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अभिमन्यु गुप्ता,कार्यक्रम आयोजक दक्षिण व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी,अर्चिता तिवारी, रेशू यादव,उमा देवी,गोविंद नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम जी शर्मा,सुभाष द्विवेदी,सुनील यादव,नरेंद्र कठेरिया आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular