Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarqueeअनियंत्रित होकर ट्रैक्टर थ्रेसर सहित नहर में गिरा,दो घायल

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर थ्रेसर सहित नहर में गिरा,दो घायल

सुइथाखुर्द गांव में लक्ष्मी शंकर मार्ग पर शारदा सहायक खंड 36 नहर की पुलिया पर गुरुवार को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर थ्रेसर सहित नहर में गिर गया। उस पर सवार चालक और एक मजदूर घायल हो गए। जिनका उपचार शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। संयोग अच्छा था कि नहर में पानी नहीं था। अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।
इसी गांव निवासी चालक रामशेष गौतम ट्रैक्टर से किसानों के घर जाकर गेहूं के फसल की मड़ाई का काम करते हैं। वह गुरुवार बारिश हो जाने के बाद ट्रैक्टर लेकर विशुनपुर से शाहगंज राजमार्ग के बीच बने उक्त संपर्क मार्ग से घर की तरफ आ रहे थे। उनके साथ गांव के ही रूदल गौतम भी ट्रैक्टर पर सवार थे। पुलिया पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया। संयोग अच्छा था कि अभी नहर सूखी पड़ी है। घटना की जानकारी होते ही तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दोनों सवारों को हल्की चोटें आईं हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular