अवधनामा संवाददाता
रामसनेहीघाट बाराबंकी। तहसील प्रशासन की अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई निरन्तर जारी है। आज दरियाबाद नगर पंचायत में प्रशासन के बुलडोजर ने रफ्तार पकड़ी और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर जमकर चला।
दरियाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में आज नायब तहसीलदार व ईओ की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा गया। टीम ने देखा कि दुकान के आगे सरकारी भूमि पर चबूतरा बना व टीन शेड लगा कर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर रखा था। टीम ने सख्ती बरतते हुए चबूतरा व टीन शेड को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। इस मौके पर नायब तहसीलदार प्रज्ञा द्विवेदी, अधिशासी अधिकारी शालिनी त्रिपाठी, लिपिक मनीष कुमार श्रीवास्तव, दरियाबाद पुलिस फोर्स, नगर पंचायत ईयो एवं नगर पंचायत की टीम मौके पर मौजूद रही। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से व्यापारियों व क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा हुआ।