Sunday, April 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeयुवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 लाख तक मिलेगा मुक्त ऋण

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5 लाख तक मिलेगा मुक्त ऋण

जनपद में लघु और मध्यम उद्योग को चैंपियन बनाने की तैयारी

चंदौली । सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार सृजित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ योजना शुरू की गई है। उपायुक्त उद्योग अधिकारी उदय प्रकाश पासवान ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना का लक्ष्य आगामी 10 वर्षों में कुल 10 लाख नई सूक्ष्म इकाइयाँ स्थापित करना है, जिसमें प्रतिवर्ष 1 लाख नई इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद चंदौली को 1700 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत उद्योग और सेवा क्षेत्र में नए व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा।

योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक उत्तर प्रदेश का निवासी होना चाहिए। उसकी आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं पास या इंटरमीडिएट/समकक्ष होनी चाहिए। आवेदक ने पूर्व में पीएम स्वनिधि योजना के अतिरिक्त किसी अन्य राज्य या केंद्र सरकार की योजना में ब्याज या पूंजी उपादान का लाभ लिया हो। योजना में आवेदक का स्वयं का अंशदान 10 प्रतिशत रहेगा।

योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का ऋण 4 वर्षों के लिए ब्याज मुक्त प्रदान किया जाएगा। परियोजना लागत पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त मार्जिन मनी सब्सिडी भी देय होगी। इसके अतिरिक्त, डिजिटल लेनदेन के सापेक्ष प्रति लेनदेन 1 रुपये और प्रति इकाई प्रतिवर्ष अधिकतम 2000 रुपये का अतिरिक्त अनुदान मिलेगा।

सीजी टीएमएसई कवरेज के लिए आवश्यक धनराशि का वहन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया जाएगा। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, चंदौली कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular