
अवधनामा संवाददाता
पर्यावरण दिवस मात्र कार्यक्रमों तक सीमित न हो, धरातल पर भी दिखेः प्रो0 अजय प्रताप सिंह
अवध विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित हुआ वेबिनार
अयोध्या। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग, पर्यावरण विभाग, तथा बायोकेमिस्ट्री विभाग के संयुक्त संयोजन में रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के जियोलाॅजी विभाग के प्रो0 धु्रवसेन सिंह ने कहा कि हमारे जीवन में नदियांे एवं वृक्षों की महती भूमिका रही है जो सांस्कृतिक विरासत से प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि सदियों से नदी को माॅ माना गया है वहीं वृक्ष को देवता। इसलिए हमारे पूर्वजों ने इसकी बराबर देखभाल की है। हमें भी इन प्राकृतिक संसाधनों को बचाएं रखने के लिए उचित देखभाल करनी होगी। प्रो0 सिंह ने कहा कि ग्रीन हाउस गैसों के उत्र्सजन से पृथ्वी का तापमान बढ़ा है। इसके दुष्परिणामों से बचाव पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जिसमें प्राचीन समय से ही अपने पर्यावरण के साथ समन्वय बनाए रखने के लिए हमने अपने धर्म को पर्यावरण से जोड़े रखा था इससे हमारे पर्यावरण को बहुत कम नुकसान होता था पर उस सोच को हमने विकास की होड़ में पीछे छोड़ दिया है अगर हम पर्यावरण के साथ हारमोनी बना कर चलते हैं और विकास करते हैं तो विकास के साथ-साथ मानवता को तथा पर्यावरण को भी बचा सकते हैं। इसलिए सतत विकास के द्वारा ही हम पृथ्वी को बचाते हुए विकास की ओर अग्रसर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो जीवन भी है। इसके न रहने से जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए मुख्य नियंता प्रो0 अजय प्रताप सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस सिर्फ संगोष्ठियों एवं कार्यक्रमों तक सीमित नही होना चाहिए। इसे धरातल पर भी दिखना चाहिए। तभी हम सभी पृथ्वी को सुरक्षित कर सकते है। उन्होंने कहा कि आये दिन देखने को मिलता है कि कचरा को जला दिया जाता है। इससे निकले धुएं पर्यावरण को नष्ट करते है। संस्थानों द्वारा इन कचरों को प्रयोग में लाएंगे तो निश्चित ही पृथ्वी की रक्षा करेंगे और आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित कर पायेंगे।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकायाध्यक्ष प्रो0 सी के मिश्रा ने कहा कि पर्यावरण बचाओ की मुहिम में सबको मिलकर पहल करनी चाहिए। कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ अर्थ एंड एनवायरमेंट साइंस के निदेशक प्रो0 जसवंत सिंह ने छात्रों से कहा कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि किसी भी शुभ कार्य से पहले एक वृक्ष को जरूर लगाये। वेबिनार में अतिथियों का स्वागत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 नीलम पाठक द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन माइक्रोबायोलॉजी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेंद्र कुमार ने किया। तकनीकी सहयोग इंजीनियर राजीव कुमार एवं इं0 मनीषा यादव ने किया। इस अवसर पर प्रो0 राजीव गौण,़ प्रो0 तुहिना वर्मा, डाॅ0 संजय चैधरी, डॉ0 विजयेन्दु चतुर्वेदी, इंजी0 विनीत सिंह, डाॅ0 संजीव कुमार श्रीवास्तव, डाॅ0 दिनेश कुमार सिंह, अमित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं जुड़े रहे।





