HomeMarqueeदुर्गा पूजा को लेकर अरगोड़ा में बनेगा तिरुपति मंदिर

दुर्गा पूजा को लेकर अरगोड़ा में बनेगा तिरुपति मंदिर

राजधानी रांची में एक से बढ़कर एक दुर्गा पूजा पंडाल का निर्माण हो रहा है। इसी क्रम में रांची श्री दुर्गा पूजा और रावण दहन समिति, अरगोड़ा इस वर्ष तिरुपति मंदिर के प्रारूप का निर्माण कर रही है।

समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार साहू ने सोमवार को बताया कि पंडाल को हूबहू तिरूपति मंदिर के जैसा बनाया जा रहा है। हुगली कोलकाता के प्रदीप सरकार के नेतृत्व में 20 कारीगर पंडाल का निर्माण दिन-रात कर रहे हैं। माता रानी के साथ कार्तिक, गणेश , लक्ष्मी मां और सरस्वती मां की प्रतिमाएं भी स्थापित रहेंगी।

उन्होंने बताया कि निर्माण लागत करीब 20 लाख रुपए आएगी। भक्त तिरुपति मंदिर में मां दुर्गा का दर्शन कर सकेंगे। यह पूजन पंडाल सुनहरे रंग का होगा। इसकी ऊंचाई 65 फीट और चौड़ाई 40 एवं लंबाई 30 फीट होगी। मुख्य आकर्षण का केंद्र 65 फीट पर गरुड़ जी होंगे, जो पंडाल के ऊपर दिखाई देंगे। 16 फीट ऊंची और 14 फीट चौड़ी मूर्ति पंडाल में स्थापित होगी। इसे हिनू के जगदीश पाल एवं उनकी टीम बना रहे है। मिट्टी से मूर्ति का निर्माण किया जा रहा है। मूर्ति की लागत 1.80 लाख रुपये है। वहीं पंडाल निर्माण में लगभग 20 लाख रुपए का खर्च होगा। अरगोड़ा चौक से आधा किमी तक आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular