ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर निकाली गई तिरंगा यात्रा

0
62

बदायूॅं। ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी एवं भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन मैदान से निकाली गई। तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बड़ी वैसे-वैसे लोग जुड़ते चले गए। तिरंगा यात्रा भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, कश्मीरी चौक, परशुराम चौक, बदायूं क्लब होते हुए पुलिस लाइन मैदान पर समापन हुआ।

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का सैलाब उमड़ा, लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगाए। सामाजिक लोगों ने परशुराम चौक पर फूल बरसाए। हर तरफ उत्सव जैसा नजारा था, हर हाथ में तिरंगा नजर आया हर दिल में भारत माता के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया।तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न कॉलेज के छात्र, जनप्रतिनिधि आदि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा में मौजूद केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा सेना के हमारे वीर जवानों ने जिस साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है।

इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव कृतसंकल्पित रहेंगे। जनपद की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर गर्व की अनुभूति हुई। यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी। भाजपाा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारा मान अभिमान और सम्मान है। देश की वीर जवानों का हौसला बढाना ही इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता की वास्तविक पहचान है।

इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here