Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeहाई टेंशन करंट की चपेट में आने से एसडीओ, जेई समेत तीन...

हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से एसडीओ, जेई समेत तीन झुलसे, एक रेफर

आगामी त्योहारों के लिए विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विभागीय टीम पावर हाउस पर कर रही थी मेंटेनेंस कार्य

महोबा। शहर के मोहल्ला बजरिया के समीप स्थित 220 केवी विद्युत पावर स्टेशन में सोमवार को मेंटेनेंस कार्य दौरान हाई टेंशन करंट की चपेट में आने से एसडीओ, जेई के अलावा एक संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद तत्काल तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर जेई की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने मेडिकल कालजे झांसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने घटना के कारणों की जांच कराए जाने के आदेश दिए हैं।

एसडीओ प्रवीण यादव ने बताया कि दीपावली सहित अन्य त्योहारों पर विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के लिए विभागीय टीम 220 केवी पावर हाउस बजरिया पर लाइन को शटडाउन कर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा था, तभी पनवाड़ी लाइन की 132 केवी लाइन का ब्रेकर फंस गया, जिससे तेज करंट दौड़ गया और हादसा हो गया, जिससे जेई सुरेश, एसडीओ प्रवीण यादव व संविदा कर्मी नरेश कुमार झुलस गए। घटना होती अन्य कर्मचारी घायलों को जिला अस्पताल ले गए और अपने अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

जिला अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया, लेनि जेई सुरेश की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अन्य विभागीय कर्मचारी भी जिला अस्पताल घायलों का हालचाल जानने के लिए पहुंच गए। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। इस घटना से विद्युत विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular