मौदहा हमीरपुर। क्षेत्र से आएदिन लडकियों और किशोरियों के भागने के मामले सामने आ रहे हैं इस बार भी किशोरी के भागने में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के इचौली निवासी छेदीलाल ने कोतवाली में दिए शिकायती पत्र में बताया कि,बीते छब्बीस फरवरी को वह गांव में मजदूरी करने गया था घर में उसकी पत्नी और नाबालिग बहिन थी। पीडित ने बताया कि दोपहर से उसकी बहिन दिखाई नहीं दी तो शाम में उसकी पत्नी ने बताया जिसके बाद उन्होंने ने खोजबीन की।जिसके बाद जानकारी हुई कि उसकी बहिन को महोबा जनपद के पचपहरा निवासी अजीत कुमार पुत्र राजा घर में रखे जेवरात और नकदी के साथ बहला फुसला कर ले गया है।
पीडित ने बताया कि जब वह पचपहरा गया तो अजीत के चाचा छोटे और चचेरे भाई धर्मेंद्र ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने अजीत कुमार, छोटे और धर्मेंद्र के खिलाफ नाबालिग के अपहरण सहित गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





