HomeMarqueeकच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, गांव में शोक

कच्ची दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत, गांव में शोक

थाना क्षेत्र के इंदरिया गांव में लगातार बारिश के कारण एक कच्ची दीवार गिरने से तीन वर्षीय बच्चे दिव्यांश की मौत हो गई। यह घटना बुधवार की सुबह करीब 9:45 बजे हुई।

परिजनों ने बताया कि घटना के समय घर में पितृ पक्ष की पूजा की तैयारी चल रही थी। दिव्यांश की मां राम कुमारी रसोई में खाना बना रही थीं, जबकि पिता जगजीवन विश्वकर्मा नहाने गए थे। दिव्यांश घर के भीतर खेल रहा था, तभी अचानक दीवार ढह गई और वह मलबे में दब गया।

दिव्यांश के बड़े भाई-बहन शिवांश (4), आयांश (5) और ज्योति (12 वर्ष) घर के बाहर खेल रहे थे। परिवार के सदस्यों ने बच्चे को मलबे से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचने तक दिव्यांश की सांसें थम चुकी थीं।

बच्चे की मौत के बारे में जानकारी है। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल से रिपोर्ट मांगी है ‌। पीड़ित परिवार को शासन की ओर से अनुमन्य सहायता प्रदान की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular