Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeMarqueeट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर बेचते तीन गिरफ्तार

ट्रांसफार्मर का तेल चोरी कर बेचते तीन गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने 03 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए हुए 100 लीटर तेल, 02 ट्रास्फार्मर व 01 गाड़ी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.विपिन ताडा के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ को चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी विनय कुमार के कुशल नेतृत्व मंे गठित पुलिस टीम ने सादीन पुत्र शौकत निवासी ग्राम चर्राेह थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर, अनूप पुत्र जयपाल निवासी मांडला थाना बेहट जिला सहारनपुर व युसुफ पुत्र युनुस निवासी पिकी थाना कोतवाली देहात को थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र से 100 लीटर बिजली तेल, एक गाड़ी व दो ट्रास्फर्मर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा। सचिन कुमार टीजी-2 वर्कशाप सहारनपुर द्वारा थाना पर सूचना दी थी कि सादिन आदि वर्कशाप मंे ट्रास्फार्मर लाते समय तेल निकालकर चोरी से बेचते है। इसी सूचना पर मुकदमा पजींकृत कर अभियुक्तो को मय तेल उपकरण के गिरफ्तार किया गया। चोरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कपिल देव, उपनिरीक्षक आजाद सिंह, महेश चन्द, कांस्टेबल कपिल व आजाद सिंह शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular