Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarमुआवजा राशि में धोखाधड़ी व गबन के आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा:...

मुआवजा राशि में धोखाधड़ी व गबन के आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा: पुलिस अधीक्षक

अम्बेडकरनगर जनपद के थाना कोतवाली टाण्डा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा छज्जापुर एक गंभीर मामले को लेकर चर्चा में है। बैंक के संबंधित कर्मियों एवं पीएनबी मेटलाइफ बीमा एजेंट पर भूमि अधिग्रहण के तहत किसानों को मिली मुआवजा राशि में धोखाधड़ी और गबन करने का गंभीर आरोप सामने आया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूमि अधिग्रहण के बदले किसानों के खातों में आई मुआवजा राशि को कथित तौर पर बैंक कर्मियों और बीमा एजेंट की मिलीभगत से बिना सहमति के बीमा पॉलिसियों में निवेश कर दिया गया। पीड़ित किसानों का आरोप है कि न तो उन्हें सही जानकारी दी गई और न ही किसी प्रकार की लिखित सहमति ली गई, बावजूद इसके उनकी मेहनत की रकम का दुरुपयोग किया गया।

मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर अभिजित आर. शंकर तक पहुँची, जिस पर उन्होंने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी के निर्देश पर संबंधित थाना पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में बैंक कर्मियों या बीमा एजेंट की संलिप्तता पाई जाती है, तो दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस प्रकरण के सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में रोष व्याप्त है और वे दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular