Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeMarqueeऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं ये मशहूर...

ऐश्वर्या राय को लेकर राहुल गांधी के बयान पर भड़कीं ये मशहूर सिंगर

नई दिल्ली। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय पर टिप्पणी कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी विवादों में आ गए हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी वाराणसी में थे। इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या पर ऐसा कुछ बोल दिया, जिस पर अब विवाद हो रहा है। राहुल गांधी के बयान की कई नेताओं और बॉलीवुड सेलिब्रिटी ने निंदा की है। वहीं, अब सिंगर सोना महापात्रा ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सोना महापात्रा ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट में उन्होंने राहुल के बयान को अपमानजनक बताते हुए ऐश्वर्या राय का पक्ष लिया है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक फायदे के लिए नेताओं को महिलाओं को अपमानित करना छोड़ना होगा।

उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘कुछ नेता अपने फायदे के लिए भाषण के दौरान महिलाओं को अपमानित करते हैं? प्रिय राहुल गांधी, जरूर किसी ने आपकी मां, बहन को अपमानित किया होगा। ऐश्वर्या राय बहुत अच्छा नाचती हैं।’

वाराणसी में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल ने कई मीडिया हाउस की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि ये सब मीडिया हाउस किसके हैं? मीडिया हिंदुस्तान के गरीबों के बारे में नहीं दिखाता। मीडिया को ऐश्वर्या राय को नाचते हुए दिखाना है। पीएम मोदी को पूरे दिन दिखाना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular