Friday, March 27, 2026
spot_img
HomeSliderIPL 2026 से ठीक पहले इस क्रिकेटर ने वापस लिया संन्यास, अब...

IPL 2026 से ठीक पहले इस क्रिकेटर ने वापस लिया संन्यास, अब गदर मचाने को तैयार; गेंदबाजों की खैर नहीं!

आईपीएल-2026 की शुरुआत से पहले एक तूफानी बल्लेबाज ने बड़ा फैसला किया है। कुछ महीने पहले उन्होंने गुस्से में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। ये बल्लेबाज वापसी को तैयार है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का अगला सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। इस सीजन से ठीक पहले एक तूफानी बल्लेबाज ने बड़ा फैसला किया है। इस बल्लेबाज ने अपने संन्यास का फैसला बदल दिया है और अब दोबारा मैदान पर उतरने को तैयार है। इस तूफानी बल्लेबाज का नाम है एविन लुइस। लुइस वेस्टइंडीज के बल्लेबाज हैं और अपनी आतिशी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इसी साल 27 जनवरी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। उन्होंने ये फैसला गुस्से में लिया था क्योंकि उन्हें टी20 वर्ल्ड कप-2026 के लिए वेस्टइंडीज टीम में जगह नहीं मिली थी। अब उन्होंने अपना फैसला बदला है और वह एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने को तैयार हैं।

टेस्ट में करेंगे नौ साल बाद वापसी

अपने रिटायरमेंट के फैसले को बदलते हुए लुइस ने अपने आप को त्रिनिदाद के चार दिन के टेस्ट के लिए भी उपलब्ध बताया है। वह लाल गेंद से वेस्टइंडीज के घरेलू टूर्नामेंट में खेलने के इच्छुक हैं। अगर लुइस को चुना जाता है तो वह नौ साल बाद टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। उन्होंने आखिरी बार 2016-27 सेशन में टेस्ट मैच खेला था। अभी तक लुइस ने कुल 22 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं जिनमें 30.72 की औसत से 1229 रन बनाए हैं। उनके नाम एक शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। वह अभी तक वेस्टइंडीज के लिए टेस्ट मैच नहीं खेले हैं।

ऐसा रहा है करियर

इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए सिर्फ वनडे और टी20 ही खेले हैं। अपने देश के लिए 70 वनडे मैचों में लुइस ने 2279 रन बनाए जिसमें पांच शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं टी20 में उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए 67 मैच खेले हैं जिनमें 1799 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनके नाम दो शतक और 13 अर्धशतक हैं।

लुइस आईपीएल भी खेल चुके हैं। वह इस लीग में मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स से उन्होंने अपना आखिरी मैच खेला था। अभी तक उन्होंने कुल 27 आईपीएल मैच खेले हैं और 654 रन बनाए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular