Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeLucknowचोरी करने घुसे चोर ने डॉक्टर के घर में AC चलाकर सो...

चोरी करने घुसे चोर ने डॉक्टर के घर में AC चलाकर सो गया, पुलिस ने पकड़ा

राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। इंदिरानगर सेक्टर 20 में डॉ. सुनील पांडेय के घर रविवार तड़के ताला तोड़कर घुसे चोर ने बर्तन समेत अन्य सामान समेटा। उसे एक बोरी में रखा। इसके बाद एसी और पंखा चलाकर वहीं सो गया। पड़ोसियों की सूचना पर सुबह नौ बजे पुलिस और डॉक्टर पहुंचे और चोर को रंगे हाथ धर दबोचा।

लखनऊ में डॉ. सुनील पांडेय का एक मकान इंदिरानगर सेक्टर 10 में है। वह वहीं परिवार के साथ रहते हैं। यह मकान बंद रहता है। कभी-कभार यहां आते हैं। उनकी कुछ गृहस्थी और फर्नीचर यहां रखा है। तड़के मौका पाते ही ताला तोड़कर कपिल घर में घुसा था। उसने इंनवर्टर की बैटरी गीजर बर्तन और कुछ अन्य सामान दो बोरियों में भर लिया। वहां सिगरेट पी और फिर सो गया।

डॉक्टर और पड़ोसियों ने चोर को पहले जमकर पीटा। गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक, गिरफ्तार चोर मुसद्दीपुर का रहने वाला कपिल कश्यप है। डॉ. सुनील पांडेय का एक मकान इंदिरानगर सेक्टर 10 में है। वह वहीं परिवार के साथ रहते हैं। यह मकान बंद रहता है। कभी-कभार यहां आते हैं। उनकी कुछ गृहस्थी और फर्नीचर यहां रखा है।

बोर‍ियों में सामान रखने के बाद वहीं सो गया चोर 

तड़के मौका पाते ही ताला तोड़कर कपिल घर में घुसा था। उसने इंनवर्टर की बैटरी, गीजर, बर्तन और कुछ अन्य सामान दो बोरियों में भर लिया। बोरियों में सामान रखने के बाद उसने वहां सिगरेट पी और फिर सो गया। सुबह पड़ोसियों ने ताला टूटा पड़ा देखा तो डॉ. को सूचना दी। डॉक्टर ने पुलिस कंट्रोल रूम को बताया।

पुल‍िस ने चोर को जगाकर क‍िया ग‍िरफ्तार 

पुलिस और डॉक्टर के साथ कुछ पड़ोसी भी घर के अंदर पहुंचे। वहां कपिल सोता मिला। उसे जगाकर गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से माल भी बरामद कर लिया गया। एसीपी विकास कुमार जायसवाल ने बताया कि कपिल के खिलाफ चोरी के छह मुकदमे दर्ज हैं। वह कुछ माह पहले ही चोरी के मामले में जेल से छूटा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular