Friday, April 17, 2026
spot_img
HomeMarqueeनालों की सफाई में कोई लापरवाही न हो,डीएम-एसपी द्वारा किया गया स्थलीय...

नालों की सफाई में कोई लापरवाही न हो,डीएम-एसपी द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

उरई(जालौन)।बरसात को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने कालपी नगर में नालों की सफाई कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नालों की समुचित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो।

जिलाधिकारी ने कहा कि विशेषकर उरई, कौंच, माधौगढ़ एवं जालौन नगर क्षेत्रों में समयबद्ध ढंग से सभी प्रमुख व उप-नालों की सफाई पूरी की जाए। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक नगर में चल रही सफाई का एसडीएम सत्यापन करेंगे, और यह सुनिश्चित किया जाए कि जल निकासी में कोई बाधा न रहे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बरसात से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, ताकि जनमानस को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular