Tuesday, March 31, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाढ़ सुरक्षा व राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न हो:...

बाढ़ सुरक्षा व राहत कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न हो: जिलाधिकारी

जिलाधिकारी ने पनियरा में जर्दी डोमरा सहित विभिन्न तटबंधों का किया निरीक्षण।

महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा सोमवार को पनियरा क्षेत्र में जर्दी डोमरा तटबंध का निरीक्षण किया गया। जिसमें उन्होंने भोराबारी, लक्ष्मीपुर, औरैया, हरखपुरा, डोमरा, और अकटहवा ग्राम में तटबंधों के सुदृढ़ीकरण और अनुरक्षण कार्यों को देखा।

जिलाधिकारी ने ग्राम लक्ष्मीपुर में बाढ़ स्टोर और बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया और बाढ़ के दृष्टिगत भंडारित वस्तुओं की जानकारी ली। उन्होंने पूरे क्षेत्र में तटबंधों की संख्या और लंबाई के बारे में पूछा। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड द्वितीय राजीव कपिल ने बताया कि क्षेत्र में कुल 05 तटबंध हैं, जो लगभग 36.5 किमी की लंबाई में नदी के किनारे स्थित गांवों की बाढ़ से सुरक्षा करते हैं। जिलाधिकारी ने लेखपाल से नावों, नाविकों और गोताखोरों की सूची के विषय में पूछा और निर्देशित किया कि सूची की एक कॉपी बाढ़ चौकी पर, एक तहसील में और एक अपने पास सुरक्षित रखें।

सभी नाविकों और गोताखोरों से नियमित संपर्क में रहें। उन्होंने आपदा मित्र के बारे भी जानकारी ली। लेखपाल ने बताया कि कुल 12 प्रशिक्षित आपदा मित्र हैं। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि जनपद में चल रहे बाढ़ निरोधक कार्यों को समय पर पूरा करें। रैट होल और रेन कट को समय पर भरवा दें। अगर कहीं पर तटबंध में कटान दिखता है तो मनरेगा के माध्यम से मरम्मत को सुनिश्चित करा लें। उन्होंने बाढ़ चौकियों पर सभी तैयारियों को पूर्ण रखने का निर्देश दिया। कहा कि बाढ़ राहत और सुरक्षा में किसी प्रकार की शिथिलता न हो, इसको अधिकारी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सदर रमेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular