Sunday, March 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeआदिवासी जनजाति समुदाय के लोगों में हो विकास: अजीत

आदिवासी जनजाति समुदाय के लोगों में हो विकास: अजीत

अवधनामा संवाददाता

सोनभद्र/ब्यूरो। रावटसगंज नगर स्थित दलित बस्ती वार्ड एक में रविवार को प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में सुनते हुए लोग।

वहीं सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत ने बताया कि
पीएम मोदी ने एक बार फिर से देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों को ‘न्यू इंडिया’ के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने आदिवासी समाज की भूमिका से लेकर पद्म पुरस्कार पाने वाले हस्तियों के बारे में भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक पहलुओं की काफी प्रशंसा हो रही है। मोदी ने बताया कि
26 जनवरी पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लोगों को
पद्म पुरस्कार विजेताओं की एक बड़ी संख्या आदिवासी समुदायों और आदिवासी समाज से जुड़े लोगों से आती है। आदिवासी जीवन शहर के जीवन से अलग है, इसकी अपनी चुनौतियां भी हैं। इन सबके बावजूद आदिवासी समाज अपनी परंपराओं को बचाने के लिए हमेशा आतुर रहता है। जनजातीय समुदायों से जुड़ी चीजों के संरक्षण और उन पर शोध के प्रयास भी होते हैं। ऐसे ही टोटो, हो, कुइ, कुवी और मांडा जैसी जनजातीय भाषाओं पर काम करने वाले कई महानुभावों को पद्म पुरस्कार मिले हैं। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है।
पीएम मोदी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष दोनों का निर्णय भारत के प्रस्ताव के बाद लिया है। योग भी स्वास्थय से जुड़ा है और बाजरा भी स्वास्थय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। दोनों अभियानों में जनता की भागीदारी के कारण एक क्रांति रास्ते पर है। पीएम मोदी ने गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट की चर्चा की
गोवा में पर्पल फेस्ट इवेंट हुआ। दिव्यांगजनों के कल्याण को लेकर यह अपने-आप में एक अनूठा प्रयास था। 50 हजार से भी ज्यादा हमारे भाई-बहन इसमें शामिल हुए। मुख्य रूप से जिला मंत्री संतोष शुक्ला, दिनेश भारती, संतोष भारती, अमन वर्मा , आलोक रावत ,अजय भारती ,संजय भारती, कलावती भारती ,आशा भारती ,सुमन रावत, संजय पासवान ,अजय भारती
इत्यादि लोग मौजूद थे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular