HomeMarqueeमेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है: ज्ञानेंद्र

मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है: ज्ञानेंद्र

 

अवधनामा संवाददाता

नगर निगम की ई-लाइब्रेरी में नगरायुक्त ने दिए छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के टिप्स

सहारनपुर। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने निगम की ई-लाइब्रेरी में छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के टिप्स देते हुए कहा कि मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं है। उन्होंने युवाओं को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की नसीहत देते हुए कहा कि यदि कोई भी परीक्षा पास करनी है तो कम से कम 12-14 घंटे पढ़ना ही होगा।
नगरायुक्त नगर निगम छोड़ने से पहले दोपहर में ई-लाइब्ररी में छात्र-छात्राओं के बीच गए और करीब एक घंटा उनके साथ बिताते हुए उन्हें प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफलता के टिप्स दिए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों विशेषकर इतिहास के अनेक प्रसंगों से सम्बंधित प्रश्न किये और उनके उत्तर भी बताये। ज्ञानेंद्रसिंह ने मुगल बादशाहों की वंशावली, दाराशिकोह के व्यक्तित्व, बहादुरशाह जफर के बलिदान के अलावा प्राचीन इतिहास, मध्यकालीन इतिहास तथा आधुनिक इतिहास के सम्बंध में भी प्रश्न किये।
नगरायुक्त ने ईस्ट इंडिया कंपनी से लेकर आजादी हासिल होने तक अंग्रेजी शासन के सम्बंध में भी छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने भारत को सबसे ज्यादा लूटा है। 1857 के विद्रोह और खिलाफत आंदोलन के अलावा उन्होंने छात्रों को सुझाव दिया कि भारत में अंग्रेजी शासन के दौरान आने वाले वायसराय और गवर्नर जनरलों का एक चार्ट बनाएं और भारत में उनकी शासन व्यवस्था आदि का अध्ययन करें। उन्होंने विश्व युद्धों के इतिहास पर भी बात की।
नगरायुक्त ने कहा कि यह लाइब्रेरी स्मार्ट सिटी की योजनाओं में से एक है। इसका छात्र लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का कान्सेप्ट ही ये है कि अपने शहर के लोगों को शैक्षिक व सामाजिक स्तर पर स्मार्ट बनाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular