मंदिर बनवाने वाली पार्टी  कार सेवकों पर गोलियां चलवाने वालों के बीच है मुकाबला। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक

0
208

फतवा व फरमान से नहीं,देश संविधान से चलेगा। 

अवधानामा संवाददाता ।

हमीरपुर। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अब चुनावी जनसभाओं का भी दौर शुरू हो गया। जिसमें पार्टी के नेता एक दूसरे पर जमकर प्रहार कर रहे हैं। गुरुवार को उप मुख्यमंत्री की जनसभा के पहले भाजपा के वक्ताओं ने भी सपा,बसपा व कांग्रेस को जुमलेबाज सरकार बताते हुए कथनी और करनी में अंतर रखने की बात कही। गुरुवार को मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में दोपहर 3:00 बजे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का हेलीकॉप्टर उतरा और सीधे जनसभा में उपमुख्यमंत्री ने शीश झुकाकर जनता का अभिनंदन किया। भाजपा प्रत्याशी सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के लिए राष्ट्र के नाम वोट करने को कहा। उन्होंने कहा कि जनता श्री राम को मानने वालों के साथ चल पड़ी है। क्योंकि सब जानते हैं की चादर चढ़ाने के बाद सभी को श्री राम के चरणों में आना पड़ता है। कुछ लोग सोचते हैं कि फतवा और फरमान जारी कर चुनाव जीत जाएंगे। उन्हें नहीं पता की जनता समझदार है। वह जानती है कि यह देश किसी फतवा या फरमान नहीं बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बने संविधान से चलेगा। तीसरी बार प्रत्याशी के रूप में भाजपा की हैट्रिक लगाने उतरे पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के नामांकन कार्यक्रम में सम्मिलित होने आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मुख्यालय के पुराना तहसीलदार बगला कॉलोनी परिसर में जनसभा की परिवारवाद पर प्रहार करते हुए कहा कि चाचा को छोड़कर सभी सदस्य मैदान में है। इधर भाई बहन पहले ही यूपी को छोड़कर टाटा बाय-बाय कर चुके हैं। महिलाओं को भारी भीड़ के बीच उपमुख्यमंत्री ने तीन तलाक का भी मुद्दा उठाया। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है,इसलिए तुष्टिकरण की राजनीति पर उतर आए हैं। अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार की जननी बताया। उन्होंने कहा कि हार से घबराया ईडी गठबंधन अब वोटो के जिहाद की बात करने लगा है। कहते हैं कि संपत्ति की जांच कराएंगे। वह लोग विरासत से मिली संपत्ति को भी हड़पने की योजना में है। <span;>डिप्टी सीएम ने कहा कि यह चुनाव देश की तस्वीर बदलने का है। इस चुनाव में एक तरफ मंदिर बनवाने वाली पार्टी और दूसरी तरफ कार सेवकों पर गोलियां चलवाने वालों के बीच मुकाबला है।<span;>कांग्रेस को इसका जवाब मिलना ही चाहिए कि वह कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले गठबंधन में हैं।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here