Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeItawa7122 ऐसे मतदाता है जिन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए- डीएम

7122 ऐसे मतदाता है जिन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए- डीएम

इटावा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के सम्बन्ध में विचार-विमर्श के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।उन्होंने कहा कि जनपद में नो मैपिंग मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए है जिनकी सुनवाई दिनांक 21 जनवरी,2026 से चल रही है तथा लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी की भी नोटिस आयोग के निर्देशानुसार नोटिस जारी कर सुनवाई आयोग द्वारा निर्धारित दिनांक 27 मार्च,2026 तक पूर्ण कर ली गई है।डीएम ने बताया कि 7122 ऐसे मतदाता है जिन्होंने कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया या उनका नाम एक जगह से अधिक जगह पर अंकित है।

जिस कारण ऐसे मतदाओं के नाम सूची से हटाए जाएंगे। 2 लाख 64 हजार 137 में से 7122 ऐसे मतदाता है जिनका नाम सूची में अंकित नहीं है उक्त के पश्चात समस्त राजनैतिक दलों की उपस्थिति में त्रैमासिक ई0वी0एम0स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया।उक्त के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव,सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संतोष कुमार,कृपा नारायण तिवारी भाजपा,संजीव भदौरिया भाजपा, वाचस्पति द्विवेदी आई0ऐन0सी0, अनवार हुसैन समाजवादी पार्टी, उदयभान सिंह यादव समाजवादी पार्टी, मोहित जाटव बसपा,इकरार अहमद आम आदमी पार्टी,प्रेमशंकर यादव सी0पी0आई0,राहुल पाल अपना दल सहित समस्त राजनैतिक दल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular