Sunday, February 15, 2026
spot_img
Homekhushinagar24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर चोरी की घटना का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

कप्तानगंज, कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने एक चोरी की घटना को चौबीस घण्टे के अन्दर पर्दाफाश करने का दावा किया है। चोरी की गई बोलेरो व अपराध में प्रयुक्त की गई एक पिकअप के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में एक बाल अपचारी भी शामिल है।

बता दें कि पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को कप्तानगंज पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए चोरी हुए एक बोलेरो वाहन को 24 घंटे के अन्दर बरामद कर लिया गया। वहीं अपराध में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन व जामातलाशी से 02 मोबाइल फोन व 200 रूपए की बरामदगी करते हुए एक नफर अभियुक्त सतीश सिंह पुत्र सुदामा सिंह निवासी सखौली थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार व एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में लेकर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार थाना कप्तानगंज, व0उ0नि0 सुर्यभान यादव, उ0नि0 प्रदीप कुमार, रामनयन आर्य, आशीष यादव व जितेन्द्र निषाद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular