बस्ती। प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले व जनपद के प्रभारी मंत्री आशीष कुमार पटेल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में जनपद के विकास कार्यो व कानून व्यवस्था की समीक्षा की गयी। इस अवसर पर विधायक हर्रैया अजय सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक कप्तानगंज प्रतिनिधि गुलाब चन्द्र सोनकर, हर्रैया के सरोज मिश्र, सदर के मो. सलीम, महादेवा के फूलचन्द्र श्रीवास्तव, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें। बैठक प्रारम्भ होने के पूर्व जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन द्वारा प्रभारी मंत्री को बुके देकर तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को भी बुके देकर स्वागत किया गया।
जनपद के प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम कानून व्यवस्था की समीक्षा किया, जिसमें पुलिस विभाग के बेहतर कार्यप्रणाली से सभी जनप्रतिनिधियो ने संतोष व्यक्त किया। उन्होने पिछले बैठक की 128 परियोजनाओं की समीक्षा किया, जिसमें जलजीवन मिशन योजना के अन्तर्गत शासन द्वारा बजट आवंटन प्राप्त हुआ, उसके सापेक्ष विभाग द्वारा जो कार्य किए गये है, उसके प्रगति की जानकारी प्राप्त किया। इसमें जनप्रतिनिधियों द्वारा मा. मंत्री को अवगत कराया गया कि जलजीवन मिशन के अन्तर्गत पाईप लाइन बिछायी जाती है, उसे मानक के अनुरूप एक मीटर जमीन के नीचे पाईप नही डालते है, ठेकेदारों द्वारा कम गहराई में पाईप बिछा दिया जाता है, जिससे पाईप फटकर जल भराव हो जाता है, जिससे आम जनमानस को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इसके अलावा विद्युत विभाग द्वारा ग्रामीण/शहरी क्षेत्रो में रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति, मा. विधायक हर्रैया एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा. प्रभारी मंत्री से शिकायत की गयी कि विद्युत विभाग में कार्य करने वाले आउटसोर्स कर्मचारियों जो वास्तविक रूप से जो कार्य करते है, उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाय, उनसे कार्य लिया जाय। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़को के निर्माण कार्य की समीक्षा, उ.प्र. राज्य सेतु निगम, पुलिस विभाग के भवनों के निर्माण की प्रगति, मेंडिकल कालेज भवनों, पीएचसी/सीएचसी भवनों तथा जनपद के अन्य विभागों के निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा किया। मा. प्रभारी मंत्री ने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिया कि निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत सभी निर्माण कार्य पूर्ण कराये जाय।
मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा मेडिकल कालेज में पैरासीटामाल टेबलेट उपलब्ध न होने की शिकायत की गयी तथा मरीजो को समुचित तरीके से मेडिकल कालेज में उपचार नही किया जा रहा है बल्कि मरीजो को रेफर करके अन्य मेडिकल कालेजों में भेज दिया जाता है, यह स्थिति ठीक नही है। मा. मंत्री जी ने कहा कि मेडिकल कालेज के प्राचार्य आज इस बैठक में उपस्थित नही है और न ही मेडिकल कालेज की जो शिकायत मिली है, इस संबंध में स्पष्टीकरण प्राप्त कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। उन्होने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि एक बार खुद जाकर मेडिकल कालेज के स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर ले, जो कमिया पायी जाय, उसे तत्काल ठीक कराने हेतु निर्देशित किया जाय।
मा. मंत्री ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में जो भी विकास कार्यो के निर्माण कार्य कराये जा रहे है, उसकी गुणवत्ता जॉच करने के लिए टीम गठित कर जॉच कराने का निर्देश दिया गया। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी ने मा. प्रभारी मंत्री जी द्वारा बैठक में जो भी निर्देश दिये गये है उसका शतप्रतिशत अनुपालन कराकर अगली बैठक में प्रस्तुत किया जायेंगा। उन्होने सभी मा. जनप्रतिनिधियों को इस बैठक में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त किया गया तथा जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों/जिला प्रशासन/पुलिस प्रशासन के तरफ से जनपद के मा. प्रभारी मंत्री को आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, सीडीओ सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, सीएमओ डा. राजीव निगम, डीएफओ डा. शिरीन सिद्दीकी, डीडीओ अजय कुमार सिंह, पीडी राजेश कुमार, उपायुक्त (प्रशासन राज्यकर) उपेन्द्र यादव, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला पशुचकित्साधिकारी डा. ए.के. गुप्ता, डीपीआरओ धनश्याम सागर, डीसी मनरेगा संजय शर्मा, डीपीओ राजेश कुमार, अधिशासी अभियन्ता पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार व विद्युत, डीआईओएस संजय सिंह, बीएसए अनूप तिवारी, एआरटीओ माला बाजपेयी, डीएसटीओ मनोज कुमार श्रीवास्तव, डीएचओ अरूण कुमार त्रिपाठी, डीएसओ विमल कुमार शुक्ला सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।





