Homekhushinagarगरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता में है : स्वतंत्र देव

गरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता में है : स्वतंत्र देव

अवधनामा संवाददाता

महा जनसंपर्क अभियान के तहत कप्तानगंज में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे स्वतंत्र देव

कप्तानगंज, कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ हर गरीबों के उत्थान के लिए काम कर रही है जिससे पूरा देश लाभान्वित हो रहा है गरीबों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। केंद्र की मोदी सरकार ने गरीबों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर पूरे देश को नई दिशा देने का काम किया है।

उक्त बातें प्रदेश सरकार के जल शक्ति कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को कप्तानगंज के एक मैरिज हाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे महा जनसंपर्क अभियान के अन्तर्गत आयोजित रामकोला विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने सफलतापूर्वक 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत पूरा किए हैं जिससे हर गरीबों का कल्याण हुआ है विकट परिस्थितियों में भी सरकार सभी के साथ मजबूती से खड़ी रही। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ आज पूरा विश्व देख रहा है जिन्होंने अपने पद पर रहते हुए इतिहास रचने का काम किया है। वही उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने विकास के और जीरो टॉलरेंस की नीति से दम पर पूरे प्रदेश में विरोधियों को मुद्दाविहीन कर दिया है। संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र, पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही विधायक विनय प्रकाश गोंड, मोहन वर्मा, विवेकानंद पाण्डेय, राधेश्याम दीक्षित, रविन्द्र प्रसाद, जय प्रकाश उपाध्याय, सोनू खेतान, विरेन्द्र पाण्डेय, संजय यादव पूर्व विधायक बलियां अजय गोविंद राव उर्फ शिशु आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनन्द मिश्र और संचालन जितेन्द्र मिश्रा ने किया। इस दौरान सन्तोष दत्त राय, रामगोपाल गुप्ता, धनंजय तिवारी सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, शत्रुघ्न शाही आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular