Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarलाखों की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र बना शोपीस

लाखों की लागत से बना कूड़ा निस्तारण केन्द्र बना शोपीस

हजपुरा,अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर विकासखंड की संजरपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत लाखों रुपये की लागत से निर्मित कूड़ा निस्तारण केंद्र आज भी शुरू नहीं हो सका है। केंद्र का उद्देश्य गांव को साफ-सुथरा रखना और कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण करना था, लेकिन संचालन के अभाव में यह केवल शोपीस बनकर रह गया है।

केंद्र के चालू न होने से ग्राम पंचायत के विभिन्न स्थानों, गलियों, खाली भूखंडों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र बनने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि नियमित सफाई और कचरा संग्रहण की व्यवस्था बेहतर होगी, लेकिन स्थिति पहले जैसी ही बनी हुई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार गांव में न तो नियमित सफाई हो रही है और न ही कचरा उठान की कोई ठोस व्यवस्था लागू की गई है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद केंद्र का उपयोग न होना ग्राम पंचायत की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि कूड़ा निस्तारण केंद्र को जल्द से जल्द संचालित कराया जाए, सफाईकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित हो तथा नियमित कचरा प्रबंधन व्यवस्था लागू की जाए, ताकि गांव को गंदगी से राहत मिल सके और स्वच्छ भारत मिशन का उद्देश्य धरातल पर साकार हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular