Monday, March 2, 2026
spot_img
HomeMarqueeत्योहारों को लेकर मौदहा में दंगा नियंत्रण ड्रिल, पुलिस ने किया रूट...

त्योहारों को लेकर मौदहा में दंगा नियंत्रण ड्रिल, पुलिस ने किया रूट मार्च

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर के निर्देशन में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र क्षेत्राधिकारी मौदहा द्वारा रहमानिया इंटर कॉलेज मैदान में दंगा नियंत्रण/बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा करना एवं जवानों को आधुनिक उपकरणों व रणनीतियों से प्रशिक्षित करना था।

ड्रिल के दौरान एंटी राइट गन, रबर बुलेट, अश्रु गैस, ग्रेनेड, हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर एवं शील्ड जैसे दंगा नियंत्रण उपकरणों का प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों को त्वरित कार्रवाई का अभ्यास कराया गया। विभिन्न टीमों का गठन कर उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं, जिनमें ड्रोन सर्विलांस टीम, फ्रंटलाइन टीम, अश्रु गैस/ग्रेनेड टीम, जल तोप टीम, पकड़-धकड़ टीम, बैकअप टीम, मेडिकल टीम, संचार टीम एवं यातायात नियंत्रण टीम शामिल रहीं।

ड्रिल समाप्त होने के उपरांत क्षेत्राधिकारी मौदहा के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में रूट मार्च एवं पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना सिसोलर सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular