उपजिलाधिकारी ने किया आपदा मित्र सुनील कुमार यादव को सम्मानित

0
448

डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। उपजिलाधिकारी डुमरियागंज कक्ष में शनिवार को आपदा मित्र सुनील कुमार को उपजिलाधिकारी राजेश कुमार और तहसीलदार रवि कुमार यादव के द्वारा सुनील कुमार को सम्मानित किया। बताते चलें की विगत शनिवार को एक व्यक्ति राप्ती नदी में ज़िन्दगी और मौत से जूझ रहा था जिसे बचाने के लिए सुनील कुमार ने अपने जान की प्रवाह न करते हुए राप्ती नदी में कूद कर उसकी जान बचया था। प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया से उपजिलाधिकारी को जानकारी होने पर तहसील मुख्यालय बुला करके आपदा मित्र को सम्मानित किया।

डुमरियागंज तहसील क्षेत्र बनगाई नानकार के बगल गौरा घाट पर सुनील कुमार यादव अपने खेत में पशुओं के लिए चारा काट रहे थे नदी के किनारे उन्हें कुछ लोगों की आवाज सुनकर अपना लाइफ जैकेट ले करके गौराघाट राप्ती नदी की तरफ दौड़े जहां दो-तीन प्रयास के बाद व्यक्ति को बचाने के लिए 20 से 25 फीट ऊंचे पुल से कूद करके जान बचाया था जिसकी पहचान बहादुरपुर गांव विनोद मोर्य पुत्र राधेश्याम मोर्य को सकुशल बचाया था।

सुनील कुमार जो आपदा मित्र हैं अपना कर्तव्य निभाते हुए एक जिंदगी को सकुशल बचा लिया क्षेत्र के हजारों की संख्या में बधाई दिये जिसमें राम जियावन, अमित यादव, श्याम बिहारी, दीप चौधरी, बाबूलाल, मनोज यादव, विजय नारायण चौधरी, सरबजीत यादव, रमाकांत यादव, कन्हैया, प्रदीप यादव हृदय राम, वीरेंद्र पांडेय सतीश चौधरी और जिले के श्यामदेव यादव, राज किशोर, राम सुन्दर यादव, राम नवल यादव दयाशंकर मुकेश अजीजुद्दीन महेंद्र मिश्रा हरिओम दुबे सहित बड़ी संख्या में जिले के वह प्रदेश के आपदा मित्र भी इस सराहनीय कार्य की सराहना किये।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here