गणतन्त्र दिवस की परेड की तैयारी के सम्बन्ध में कराया गया परेड रिहर्सल
इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली तत्पश्चात निरीक्षण किया।इस दौरान उनके द्वारा गणतन्त्र दिवस की परेड को लेकर तैयारी का जायजा लिया गया।परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए।एस एस पी ने यूपी 112 पीआरवी का निरीक्षण कर पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों,फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन के लिए निर्देश दिए।इसी क्रम में उन्होंने आरटीसी कार्यालय,आरटीसी बैरक,मेस आदि का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई, गुणवत्ता,आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता आदि पर उल्लेखनीय रुप से आदेश-निर्देश प्रदान किया।परेड के उपरान्त उन्होंने पुलिस लाइन आदेश कक्ष में विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों को चेक किया।इस दौरान अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।





