कार्यक्रम दौरान अतिथियों ने अपने विचारों से स्वयं सेवक सेविकाओं को किया प्रेरित
महोबा। वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की चारो इकाईयों का सात दिवसीय शिविर का शुभारांभ महाविद्यालय के सभागार में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य शिवकुमार गोस्वामी ने किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारियों ने सात दिवसीय शिविर की रुपरेक्षा से अवगत कराते हुए छात्र छात्राओं को साथ लेकर शिविर स्थलों की ओर रवाना हुए। कार्यक्रम दौरान अतिथियों ने अपने विचारों से स्वयं सेवक सेविकाओं को प्रेरित किया।
वीरभूमि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ मुख्य समाजसेवी अतिथि शिव कुमार गोस्वामी व विशिष्ट अतिथि एसोसिएट प्रोफेसर डॉ प्रदीप कुमार व वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. डीके खरे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में छात्र जीवन की घटना पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 1962 में छात्र के रूप में एनसीसी का पहला कैंप किया था तो बहुत खुशी हुई थी साथ ही शिक्षकों की भूमिका, शिक्षक शब्द का विस्तार से अर्थ समझाते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा सर्वोपरि सेवा है। मेरी तरफ से सभी छात्र छात्राओं को बहुत बहुत शुभकामनाएं और सभी स्वयंसेवी जीवन में अपने शिक्षकों के बताएं मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा में अपनी भूमिका अदा करेंगे।
कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप कुमार ने वि राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के स्लोगन मै नहीं बल्कि आप पर प्रकाश डालकर समाज सेवा, स्वास्थ्य व राष्ट्रीय सेवा योजना का महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयां, सामुदायिक सेवा के माध्यम से छात्रों के व्यक्तित्व का विकास करने, शिक्षित अशिक्षित जनता के बीच की खाई को पाटने के उद्देश्य से कार्य करती हैं। राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, साक्षरता, जैसे विभिन्न मुद्दों पर सामाजिक जागरूकता पैदा करता है।एनएसएस की 11 इकाइयों के कार्यक्रम अधिकारियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत की और चारों इकाइयों के स्वयंसेवक छात्र छात्राएं एवं कार्यक्रम अधिकारी अपने अपने शिविर स्थलों की ओर कूच कर गए। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. अरविंद कुमार, डॉ. एसएस. राजपूत, डॉ. सोवित कुमार गुप्ता, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अनवर आलम, डॉ. राम बिहारी, डॉ.केसी वर्मा, शैलेश कुमार तिवारी आदि मौजूद रहे।





