कपूर परिवार में एक साल में दूसरी मौत, नहीं रहे ऋषि कपूर के भाई राजीव

0
87

 

मुंबई: (Mumbai)  बॉलीवुड एक्टर, प्रोड्यूसर और एक्टर राजीव कपूर (Rajiv Kapoor ) का हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया है। राजीव कपूर (Rajiv Kapoor )  शोमैन राज कपूर (Raj Kapoor ) के बेटे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी उम्र 58 साल थी।

राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) को हार्ट अटैक आया था। इसके बाद उनके भाई रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) उन्हें चेंबूर (Chembur ) स्थित इनलेक अस्पताल (Inlake Hospital) ले गए थे

रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल में पहुंचते ही डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रणधीर कपूर (Randhir Kapoor) ने भाई की मृत्यु की पुष्टि करते हुए कहा, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव (Rajiv) को खो दिया।’

रणधीर कपूर (Rajiv Kapoor) ने अपने बयान में आगे कहा, ‘डॉक्टर ने राजीव (Rajiv) को बचाने की पूरी कोशिश की पर वह उसे बचा नहीं पाए। फिलहाल मैं उसके शव का इंतजार कर रहा हूं।’

आपको बता दें कि राजीव कपूर (Rajiv Kapoor) तीनों भाई- रणधीर कपूर, (Randhir Kapoor) ऋषि कपूर (Rishi Kapoor)  के बाद सबसे छोटे थे। उनका जन्म 25 अगस्त 1962 में हुआ था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने साल 2001 में आरती सबरवाल (Aarti Sabharwal) से शादी की। साल 2003 में दोनों का तलाक हो गया था।

राम तेरी गंगा मैली से पहचान

राजीव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से की थी। इसके बाद वह एक जान है हम और आसमान जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

राजीव कपूर (Rajiv Kapoor)  को पहचान अपने पिता की फिल्म राम तेरी गंगा मैली (Ram Teri Ganga Maili) से मिली थी। इस फिल्म में उनके अपोजिट मंदाकिनी (Mandakini) थीं। राजीव  (Rajiv) का एक्टिंग करियर ज्यादा नहीं चला। इसके बाद उन्होंने फिल्म प्रेम ग्रंथ को डायरेक्ट किया। ये फिल्म भी फ्लॉप रही।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here