Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसपा सरकार की योजनाओं ने यूपी की पहचान विदेशों तक बनाई :...

सपा सरकार की योजनाओं ने यूपी की पहचान विदेशों तक बनाई : श्याम सुन्दर

The schemes of the SP government made the identity of UP even abroad: Shyam Sundar

अवधनामा संवाददाता

उत्साह, उमंग से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्म दिवस मनाया
ललितपुर (Lalitpur)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष/पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 48 वां जन्म दिवस गुरूवार को स्टेशन रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बड़े उत्साह, उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव मौजूद रहे, जबकि अध्यक्षता नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने की। जन्मोत्सव आयोजन में सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ आगामी 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। मौके पर केक काटकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जन्म दिवस की शुभकामनायें प्रेषित की गयी, जबकि कार्यकर्ताओं को मिष्ठान वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी श्याम सुन्दर सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सदैव पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, प्रत्येक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करते हुये युवा सोच को बढ़ावा दिया है। कहा कि समाजवादी पार्टी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश की सत्ता में पांच वर्षों तक रहते हुये जो विकास कार्य अखिलेश यादव मुख्यमंत्री रहते हुये कराये गये, उन कार्यों से वर्तमान में उत्तर प्रदेश को देश ही नहीं विदेशों तक में नई पहचान मिली। प्रदेश में बेरोजगारी कम करने के लिए युवाओं को उनकी योग्यता अनुसार रोजगार, उद्योग लगाने और उच्च शिक्षा की ओर युवाओं को अग्रसर करने के लिए लैपटॉप वितरण, उच्च शिक्षा के साथ-साथ बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए कन्या विद्याधन, जब तक रोजगार नहीं मिलता तब तक युवाओं को बेरोजगारी भत्ता, सूखा और अकाल जैसे हालात होने पर समाजवादी खाद्यान्न किट वितरण के अलावा समाजवादी पेंशन जैसी कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया गया था। लेकिन सत्ता में सरकार बदलते ही इन योजनाओं को बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है, तो वहीं फर्जी एनकाउंटर, फर्जी मुकद्दमों और उत्पीडऩात्मक कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। वैश्विक महामारी में जहां प्रत्येक व्यक्ति चाहे वह व्यापारी हो या फिर आम आदमी की आर्थिक स्थिति काफी बिगड़ गयी है, जिसे सुधारने के बजाय सरकार उनका भी उत्पीडऩ कर रही है। नि.जिलाध्यक्ष तिलक यादव एड. ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा लिये गये फैसले से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हतोत्साहित न हों। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता से आह्वान किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट जायें, ताकि 2022 में प्रदेश की सत्ता पर समाजवादी पार्टी की सरकार बने। उन्होंने कहा कि बूथ कमेटियों को पूरा करते हुये प्रत्येक बूथ को मजबूत करें, ताकि संगठन को मजबूती मिल सके। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, ज्योति सिंह लोधी, यादवेन्द्र सिंह, कैलाश सिंह यादव, जगदीश कंचन, कृष्ण स्वरूप निरंजन, रमेश ठेकेदार, अमर सिंह भैंरा, खुशालचंद्र साहू, धनीराम रजक, स्वामी प्रसाद यादव, सुनील तिवारी, बृषभान सिंह, शाकिर अली, सरफराज खान, करतार सिंह, निशांत जैन, सोबरन सिंह, सरिता यादव, महेन्द्र सिंह यादव, प्रीतम अहिरवार, फूलसिंह नन्ना, रामजीवन यादव, जितेन्द्र सिंह, धनंजय यादव, भवानी सिंह, मंगल यादव, मानसिंह खैरा, राजेश झोजिया, प्रदीप जैन, विजय यादव, आशीष अहारिया, ओमकार बरार, हृदेश मुखिया, सुरेन्द्र पाल सिंह, रामदास श्रोतीय, करन पाल, नीलेश झां, कैलाश कुशवाहा, प्रभुदयाल राजपूत, धर्मेंद्र कुशवाहा, शेर सिंह, प्रकाश पाल, अरमान कुरैशी, महेन्द्र सिंह टिकैत, रामप्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, मुलायम सिंह बैस, रामदेवी कुशवाहा, गीता मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, रितुराज यादव, जितेन्द्र सिंह डोंगरा, कालका प्रसाद एड., उदयवीर यादव एड., जयपाल राजपूत, शेर सिंह पटेल, कोमल बरार, शत्रुघन यादव, लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा, ऊदल सिंह निरंजन, दातार सिंह, डिम्पल सिंघई, बलराम अहिरवार, संतोष अहिरवार, संतोष निरंजन, जाहर सिंह यादव, विक्रम बरखेरा, रामान सिंह के अलावा अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
युवा सपाईयों ने किया रक्तदान
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्म दिवस के मौके पर लोहिया वाहिनी और मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की टीमों ने रक्तदान किया। इस मौके पर आशीष अहारिया जिलाध्यक्ष लोहिया वाहिनी आशीष अहारिया, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव, राघवेंद्र यादव, रोहित यादव, आकाश यादव, पंकज श्रीवास, पुष्पेंद्र, यादवेंद्र, अंकित, अजय, हैप्पी, शहरोज ने रक्तदान किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular