Thursday, February 5, 2026
spot_img
HomeMarqueeबाल विवाह मुक्ति रथ को सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया...

बाल विवाह मुक्ति रथ को सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

सिद्धार्थनगर। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा पूरे देश में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है। उक्त के क्रम में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए सदर विधायक श्याम धनी राही ने कहा कि यह अभियान केवल एक जागरूकता कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी बेटियों के भविष्य, शिक्षा और सम्मान की रक्षा का एक सशक्त संकल्प है।

इसी राष्ट्रीय अभियान को मानव सेवा संस्थान सेवा द्वारा जिले में “बाल विवाह मुक्ति रथ” का संचालन किया जा रहा है, जो लगभग 30 दिनों तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर जन-जन को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराएगा। उन्होंने कहा कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि जब हम एक बच्चे का बचपन बचाते हैं, तब हम एक पूरी पीढ़ी को शिक्षित, स्वस्थ और सशक्त बनाते हैं। बाल विवाह केवल एक सामाजिक कुप्रथा नहीं, बल्कि स्वास्थ्य, शिक्षा और मानवाधिकारों पर गहरा प्रहार है। उन्होंने कहा यह पुनीत अभियान समाज के लिए एक अत्यंत सकारात्मक, प्रेरणादायी और प्रभावशाली संदेश देगा।

मानव सेवा संस्थान के कार्यकारी निदेशक पुरु मयंक त्रिपाठी ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाने के लिए सदर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थान के सन्दीप कुमार मद्धेशिया, अरूण कुमार मद्धेशिया, ग्राम प्रधान झंगटी अरविंद तिवारी, प्रधान विशुनपुर राजेश यादव, हेमंत सिंह, प्रधान अनिल कुमार गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि अशोक कुमार, जेई सुधांशु पाठक, सर्वजीत, मंटू विश्वकर्मा, सहित भारी संख्या में स्टेकहोल्डर्स एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular