Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeनिपुण भारत मिशन को आगे बढ़ाने में संकुल बैठकों की भूमिका महत्वपूर्ण...

निपुण भारत मिशन को आगे बढ़ाने में संकुल बैठकों की भूमिका महत्वपूर्ण -डा संतोष कुमार यादव

कम्पोजिट विद्यालय भेलाईकला में हुई संकुल बैठक

कम्पोजिट विद्यालय भेलाईकला में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। संकुल बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी डॉ संतोष कुमार यादव भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन को आगे बढ़ाने में संकुल बैठकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।यह शिक्षकों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा और कक्षा शिक्षण में अनुभव के आदान प्रदान का उचित मंच है।

संकुल बैठक में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला महामंत्री रमाकांत मौर्य ने बैठक के कार्यवृत्त, शासन के नवीनतम निर्देशों और स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। प्रधानाध्यापक और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह और ने शिक्षकों को महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त दिशानिर्देशों पर शत प्रतिशत अमल करने के संदेश दिए। ए आर पी आदित्य नारायण शुक्ला,शुभम् सिंह, अमृता जायसवाल, सुचित्रा सती, खुशबू जायसवाल आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular