जलालपुर अंबेडकरनगर तीसरी मुहर्रम की मजलिसों में अजादार कर्बला के वाकयात को सुनकर आंखें नम कर रहे हैं। हुसैनपुर में सय्यद हसन अशरफ की ओर से आयोजित मजलिस को मौलाना सैयद रजी हैदर रिज़वी अमसिन अयोध्या ने सम्बोधित किया।जव्वार हुसैन व उनके हमनवाओ ने मर्सिया ख्वानी व अंजुमन जाफरिया रजिस्टर ने नौहा ख्वानी किया। दूसरी तरफ नगर के मुहल्ला जाफराबाद स्थित तीसरी मुहर्रम के मातमी जुलूस का आगाज़ बड़े इमाम बारगाह पर हैदर मेहंदी की हदीस ख्वानी के बाद अंजुमन अब्बासिया के रवायती नौहे से हुआ अंजुमन ने नौहा पढ़ा “मक़तल की सरजमीं पर रोता है जुलजिनाह”।
कुरैशी खानदान की तरफ़ से उठने वाला परम्परागत मातमी जुलूस में हज़रत इमाम हुसैन की सवारी जुलजनाह( दुलदुल )की जियारत के बाद अजादारो ने फातेहा पढ़ा। जुलूस में दर्जनों अंजुमनों ने जाफराबाद मोहल्ला का भ्रमण कर नौहा ख्वानी व सीनाजनी किया। जुलूस देर रात पुनः बड़े इमाम बारगाह पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस की निगरानी कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस बल के साथ कर रहे थे।।
इसके अलावा मासूमिया इमाम बारगाह में हसन इमाम, सज्जादिया इमाम बारगाह, साजिद उर्दू बाबू,हाजी शब्बीर,हाजी इरफान,हाजी फईक हुसैन,सगीर हुसैन के आवास पर हुई मजलिसों में अजादार कर्बला के वाकयात को सुन कर आंखें नम कर रहे हैं।देर रात्रि तक छोटे इमाम बारगाह, बडे़ इमाम बारगाह पर आयोजित मजलिसों में अजादारो का हुजूम उमड़ रहा है। इसके अलावा थाना क्षेत्र के सोनगांव, पेठिया,मछलीगांव समेत मुस्लिम बहुल इलाकों में मजलिस व मातम का सिलसिला जारी है।





