Wednesday, March 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeकैथल: रात की बरसात से भोर हुई सुहानी,तापमान गिरा

कैथल: रात की बरसात से भोर हुई सुहानी,तापमान गिरा

बुधवार देर रात तेज आंधी के साथ हुई बरसात के बाद बदला मौसम का मिजाज

जिले में बुधवार देर सायं मौसम एकदम बदला और तेज आंधी के साथ बरसात हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात को हुई बरसात का असर सुबह पर भी पड़ा। गुरुवार की सुबह ठंडी हवाएं चलने से सुहावनी हो गई। बरसात के बाद तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों तक कैथल और उसके आसपास तेज हवाएं चलने और बारिश की संभावना है। रात को हुई बरसात के बाद सुबह तक जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सड़कों पर बोर्ड और खंबे गिरे हुए दिखाई दिए। नौतपा के बाद भी तेज लू चलने के कारण लोगों ने मौसम के इस बदले मिजाज का खूब आनंद लिया।

गुरुवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग द्वारा सुबह 6 बजे जारी बुलेटिन के अनुसार अगले 3 घंटे में हरियाणा में हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, सोनीपत, जींद, पानीपत, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला व पंचकुला में जिलों में तेज हवाएं चलने और हल्की बरसात की संभावना जताई है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान करनाल (सीएसएसआरआई) की जिला मौसम वेधशाला ने भी गुरुवार को गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी और हल्की बरसात की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular