Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeतहसील में अधिवक्ताओं का 35वें दिन भी प्रदर्शन जारी

तहसील में अधिवक्ताओं का 35वें दिन भी प्रदर्शन जारी

एसडीएम अभिनव कन्नौजिया के स्थानांतरण की मांग पर अड़े वकील

मुसाफिरखाना तहसील में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कन्नौजिया के विरोध में अधिवक्ताओं का आंदोलन लगातार 35वें दिन भी जारी है। वकील एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए हैं।

अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में घूम-घूमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक एसडीएम का स्थानांतरण नहीं हो जाता, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। इस लगातार जारी हड़ताल के कारण तहसील न्यायालयों का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित है। फरियादियों और वादकारियों को अपने मामलों की सुनवाई नहीं हो पा रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच जारी इस गतिरोध से सबसे अधिक नुकसान आम नागरिकों को उठाना पड़ रहा है। सभी की निगाहें अब जिलाधिकारी अमेठी द्वारा गठित जांच टीम की रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इस पूरे विवाद पर कोई ठोस निर्णय होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular