Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhविद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का...

विद्यालय में पंडित जवाहरलाल नेहरू के तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

आजमगढ़ l सिधारी स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा मां सरस्वती जी श्लोक एवं इतनी शक्ति हमें देना दाता जैस भक्ति गीतों से पूरा वातावरण गूंज उठा । उसके बाद प्रबंधक डीपी मौर्य, प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य, उप प्रधानाचार्य एस.एन. यादव एवं को-ऑर्डिनेटर आनंद मौर्य ने पंडित जवाहर लाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यालय के शिक्षक प्रत्यूष शंकर मिश्रा ने बाल दिवस पर चाचा नेहरू के विषय में सारी बातें बताई एवं उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

तत्पश्चात विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने चाचा नेहरू जी की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति से नेहरू जी की याद को जीवंत कर दिया। विद्यालय की शिक्षिकाओं द्वारा दहेज प्रथा पर आधारित हास्य नाटिका प्रस्तुत कर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय प्रबंधक डीपी मौर्य ने बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री चाचा नेहरू जी के जन्मदिन पर मैं आज उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करता । हमें शिक्षा तो ग्रहण करना ही है और साथ-साथ हमें वह संस्कार भी प्राप्त करना है जिस पर यह पूरी दुनिया टिकी है हमें पहले एक नेक इंसान बनना है और अपने चरित्र को सुंदर बनाना है।

आज बाल दिवस के मौके पर मैं सभी बच्चों को यही संदेश देता हूं कि आप लोग अपने बड़ों के बताए हुए नेक रास्ते पर चले और जीवन अपना सफल बनाएं । कार्यक्रम को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर-आनंद मौर्य, दिनेश यादव, रामचरण मौर्य, दीपिका सिंह, मीनाक्षी अस्थाना,धीरेंद्र मोहन, किशन यादव, ,शरद गुप्ता, प्रेमा यादव, आदित्य मिश्रा, राजीव राजभर,निहारिका गुप्ता, अनीता मौर्या, प्रीति गुप्ता, संध्या यादव, जूही राय, सुषमा पांडेय, शालिनी सिंह, वैशाली सिंह, पद्मजा पाल, प्रिया श्रीवास्तव, पूजा राय, अंजली सिंह, संजू मैंम, पूजा यादव आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular