भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुतियों ने मनमोहा

0
521

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। स्पिक मैके एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में मेला गुघाल के चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें ओडिसी नृत्य प्रस्तुत किया गया, तो वहीं गांधी जी के गीत रघुपति राघव राजा राम का भी सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया।
गांधी पार्क के जनमंच सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर डॉ.अजय सिंह व नगर निगम उपसभापति मुकेश गक्खड़ ने फीता काटकर किया। इस दोरान भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति में डॉ.राजीव चक्रवर्ती की सरोद प्रस्तुति एवं कविता द्विवेदी की ओडिसी नृत्य की प्रस्तुति ने शानदार समा बांधा। प्रथम प्रस्तुति में डॉक्टर राजीव चक्रवर्ती ने राग चारुकेशी में गीत प्रस्तुत किया। उनके साथ तबले पर उस्ताद अकरम खान ने प्रचलित धुन रघुपति राघव राजा राम एवं ओम जय जगदीश हरे वैष्णव भजन शानदार प्रदर्शन किया गया। द्वितीय प्रस्तुति में ओडिसी नृत्य में कविता द्विवेदी ने शिव तांडव, पल्लवी, किशोर ने कृष्ण कृष्णा यशोदा प्रसंग पर शानदार नृत्य अभिनय प्रस्तुत किया, जिसमें सभी नव रसो का समावेश था। कविता जी के साथ उनके टीम में सुरेश सेठी ने गायन पर, प्रशांत मंगराज ने मर्दल पर, मर्दल पर गोपीनाथ स्वयं ने वायलिन पर अनुषा एवं सोनाली ने नृत्य पर साथ दिया। स्पिक मैके की समन्वयक शैफाली मल्होत्रा के संयोजन कार्यक्रम का संचालन संदीप शर्मा ने किया। कार्यक्रम में स्पिक मैके के उपाध्यक्ष सरदार मोहन सिंह, डैनी सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक समन्वयक बबीता मलिक, दिनकर मलिक, अश्वदीप सिंह, आशु दीप सिंह का विशेष सहयोग रहा। निगम के मेयर अजय सिंह ने कहा कि इस बार में मेले के कार्यक्रमों की श्रृंखला में भारतीय संस्कृति एवं परंपरागत कलाओं को विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे जनसाधारण में भारतीय संस्कृति एवं कला के प्रति रुचि बढे। मुकेश गक्खड़ ने कहा कि भारतीय संस्कृति की झलक दिखाने के लिए दोनों विश्व विख्यात कलाकारों ने अनूठे प्रदर्शन से कार्यक्रम को सार्थक किया। पार्षद अमित मित्तल, मंडल महामंत्री सहसंयोजक सागर वर्मा, संजीव विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, संदीप शर्मा, हितेश गुलाटी आदि मौजूद रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here