अलीगढ़। ईद उल फ़ितर के मौके पर कुछ नमाजियों ने ईदगाह के बाहर सड़क पर भी नमाज़ पढ़ी।इतना ही नहीं यहां पर इलाका पुलिस ने इसके लिए रोक टोक भी की मगर बावजूद इसके सपा नेताओं ने इस रोक टोक को अशोभनीय बताया।
इधर इस संबंध अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता मनोज यादव ने कहा कि पिछले दिवस हुई बारिश के कारण ईदगाह मैदान में थोड़ी अव्यवस्था थी जिसके कारण कुछ नमाजियों ने नमाज पढ़ने के लिए सड़क पर कालीन बिछा लिया लेकिन पुलिस ने इन्हें उठाना शुरू कर दिया।
मनोज यादव ने कहा कि इस तरह की कार्यवाही निहायत ही गलत और ऐसा नहीं होना चाहिए।सपा नेता ने ये भी कहा कि ईद के त्यौहार पर इस तरह का व्यवहार सही नहीं है।





