Sunday, March 1, 2026
spot_img
HomeMarqueeएक ही खतौनी से कई अभियुक्तों की जमानत लेने वाले अभियुक्त को...

एक ही खतौनी से कई अभियुक्तों की जमानत लेने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महोबा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश में अवैध रूप से अपराधियों की जमानत कराने वाले व्यक्तियों के सत्यापन व गिरफ्तारी के लिए संचालित अभियान के तहत पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोंड के निकट पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे इस अभियान में, प्र0नि0 पनवाड़ी बीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित की गई पुलिस टीम उपनिरीक्षक रामकिशन यादव मय हमराह को जानकारी मिली कि एक ही खतौनी का उपयोग कर कई अभियुक्तों की जमानत लेने का कार्य किया गया।

सत्यापन के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी मान सिंह पुत्र स्व0 भुजबल यादव उम्र करीब 61 वर्ष निवासी ग्राम लोधीपुरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा एक पेशेवर जमानतदार है जिसके द्वारा कई अभियुक्तों की जमानत ली गई थी । इस अवैध गतिविधि के संबंध में थाना पनवाड़ी में बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए वांछित को उसके घर से सामने से ग्राम लोधीपुरा थाना पनवाड़ी जनपद महोबा के पास से गिरफ्तार किया है। विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को न्याया0 भेजा गया। पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी है, जिसके तहत जमानत संबंधी अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular