अवधनामा संवाददाता
रामापुर। कौड़िया थाना क्षेत्र के गौरवा जानीपुर गांव में दबंगों ने पुरानी नाली को मिट्टी डालकर बंद कर दिया साथ ही बगल में आम रास्ता पर लगे खडन्जे पर मिट्टी डालकर पाट दिया और उसके इंटे भी निकाल ले गए,जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है गौरवा जानीपुर निवासी सावित्री पत्नी सहदेव ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षी आए दिन नाली पाट लेते हैं और मारते पीटते हैं इतना ही नहीं आरोपी युवक का फेसबुक सोशल मीडिया पर 2 दिन पूर्व अवैध असलहा सहित फोटो भी वायरल हुआ था जो गांव के प्राथमिक विद्यालय के बगल खींचा गया था पीड़िता ने बताया कि आए दिन मनबढ युवक धमकी देता रहता हैं पीड़ित ने थाने से लेकर के पुलिस अधीक्षक तक प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की है प्रभारी निरीक्षक/ डिप्टी एसपी शिल्पावर्मा ने बताया सूचना मिली है अवैध असलहा के बारे में पता लगाया जा रहा है।





