Sunday, May 12, 2024
spot_img
HomeMarqueeलघु उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को संस्था पूरी तरह प्रतिबद्ध: प्रमोद

लघु उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को संस्था पूरी तरह प्रतिबद्ध: प्रमोद

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। आईआईए चैप्टर के अध्यक्ष प्रमोद सडाना ने कहा कि लघु, मध्यम उद्योगों के हितों के लिए कार्य करने वाला उनका संगठन मजबूती के साथ कार्य कर रहा है, जहां ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ प्रत्येक गतिविधियों को सम्पादित कर लघु उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाता है।
चैप्टर चेयरमेन प्रमोद सडाना दिल्ली रोड स्थित जीएनजी मॉल में संस्था की साधारण सभा की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने
कहा कि जनपद सहारनपुर में औद्योगिकरण को बढ़ाने, एक नया इंडस्ट्रियल एरिया व इंडस्ट्रियल लैंड बैंक विकसित करवाने को संस्था प्रयासरत है और शीघ्र ही चैप्टर अपना यूटयूब चैनल भी शुरू करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद ने पूरे प्रदेश में अपनी कार्य कुशलता के बल पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जिसमें सभी संस्था सदस्यों का पूर्ण योगदान रहा है।
उन्होंने बताया कि आईआईए सहारनपुर में औद्योगिकरण बढाने के लिए एक नया इंडस्ट्रियल एरिया व इंडस्ट्रियल लैंड बैंक विकसित करवाने, पिछले वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मेंबरशिप बढ़ाने, संस्था के सदस्यों की उद्योगों से संबंधित कोई भी समस्या होगी उस समस्या का समाधान जल्द से जल्द करवाने, ज्यादा से ज्यादा इंफॉर्मेशन सदस्यों तक समय से पहुंचाना, सदस्यों व प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क, संवाद व निस्तारण की नीति को अपनाने के उद्देश्य को लेकर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आईआईए 2 से 4 नवंबर 2022 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में इंडिया फूड एक्सपो-2022 का आयोजन कर रही है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा। आईआईए चैप्टर शीघ्र ही आईआईए यूट्यूब न्यूज़ चौनल शुरू करने जा रहा है, ताकि आईआईए यूट्यूब चौनल के माध्यम से संस्था की गतिविधियों एवं उद्योगों से संबंधित जानकारी दी जा सकें। इस मौके पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य रामजी सुनेजा, प्रमोद मिगलानी, प्रियेश गर्ग ने संस्था की गतिविधियों को विस्तार से बताया। बैठक में अशोक गांधी, कोषाध्यक्ष सुनील सैनी, संदीप गुप्ता, राजेश सपरा, सुषमा बजाज, सुरेंद्र मोहन कालरा, विकास मलिक आदि ने भी अपने विचार रखे।
बैठक में संस्था के निर्यातक सदस्य साजिद हनफी के बेटे अब्दुल्ला रब्बान हनफी का नीट में 442 ऑल इंडिया रैंक आने पर संस्था की और से बधाई देते हुए एक प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। बैठक में केआर सिंघल, परविंदर सिंह, अनूप खन्ना, संजय बजाज, अशोक छाबड़ा, कुलदीप धमीजा, ऋषभ अग्रवाल, अनुज जैन, प्रेम क्वात्रा, सतीश अरोड़ा, मदन लाल, अरोड़ा, परमजीत सिंह, दर्शन कुमार गुप्ता, अतिश गुप्ता, राज कुमार अरोड़ा, वीरभान भटेजा, तन्मय सचदेवा, अरविंद खन्ना, चिराग सुनेजा, राही मक्कड़, पार्थ दहूजा, प्रमोद सेठ, नौशाद अली, गुलबशेर, अतुल मित्तल, दीपक सिंघल, राकेश सपरा, पुनीत चौहान, अमित देवरानी, कुशल शर्मा, करण शर्मा, प्रिंस क्वात्रा, अनिल कुमार गोयल, पियूष बंसल, संजय जैन, चिन्मय सचदेवा गुलशन क्वात्रा, राजीव धारिया, सुनील सूरी, मनमोहन सिंह, राजीव धारिया, विपिन कुमार मितल, आदर्श गर्ग आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular