Thursday, April 16, 2026
spot_img
HomeMarqueeग‌र्ल्स हॉस्टल के संचालक ने वॉश रूम में लगाया था स्पाई कैमरा

ग‌र्ल्स हॉस्टल के संचालक ने वॉश रूम में लगाया था स्पाई कैमरा

 

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज: ग‌र्ल्स हॉस्टल में एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है, बताया जा रहा है कि प्रयागराज गर्ल्‍स हॉस्टल के वॉश रूम में स्काई कैमरा मिला है, इसकी जानकारी जब छात्राओं को हुई, तो उन्होंने जमकर हंगामा किया, ये कैमरा हॉस्टल संचालक ने लगाया था। शिकायत के आधार पर हॉस्टल संचालक आशीष खरे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही बाथरूम के शावर से कैमरे और अन्य उपकरण बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाथरूम में लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाता था, फिलहाल पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ में जुट गई है।

दर्शल मामला कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्योहल चौराहे की है, जानकारी के मुताबिक, म्योहाल चौराहे के पास रहने वाला आशीष खरे गर्ल्स हॉस्टल का संचालक है। आशीष बड़ी चालाकी से शावर के बीच मे हिडेन कैमरा सेट कर दिया था और वाई फाई के जरिये कैमरे का सारा वीडियो अपने कम्प्यूटर में रिकार्ड करता था। वही आज वॉश रूम में लगे शावर से पानी नहीं आने पर शावर को लड़की ने हिलाया तो शावर के बीच मे लगा कैमरा नीचे गिर गया. जिसको देख कर लड़की के होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी, कैमरा लगाने की कारगुजारी सामने आने के बाद पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल के संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया।

वही बताया जा रहा है कि वह छात्राओं को बहुत कम पैसे पर कमरा किराए पर देता था। गुरुवार दोपहर को हॉस्टल में रहने वाली कुछ छात्राओं ने कर्नलगंज थाने जाकर पुलिस को जाकर इसकी शिकायत करते हुए कहा कि बाथरूम में स्पाई कैमरा लगा हुआ है।इस कैमरे को शावर में लगाया गया है, जानकारी के मुताबिक हॉस्टल संचालक डॉक्टर का बेटा है। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद और कई बातों के साथ ही कुछ लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। डिप्टी एसपी अजीत चौहान ने बताया कि आरोपी आशीष के कमरे से मोबाइल, कम्प्यूटर,बड़ी तादात में सीडी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम आशीष को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही, वहीं लड़कियों को शक है कि उनकी न्यूड वीडियो और फोटो का उसका गलत इस्तेमाल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular